फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Government directions for purchase of equipment for projects from neighboring countries

Himachal News: पड़ोसी देशों से परियोजनाओं के लिए उपकरणों की खरीद पर सख्ती, प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी

Wed, 01 Nov 2023 03:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Nov 2023 03:28 PM IST
सार

पाकिस्तान और चीन से इस तरह के द्विपक्षीय संबंधों पर भारत सरकार पहले से ही सख्त है। अब नेपाल, भूटान, बांग्ला देश, म्यानमार जैसे देशों के साथ भी तमाम निर्देशों को देखकर कोई निविदा लगानी होगी।

विज्ञापन
himachal Government directions for purchase of equipment for projects from neighboring countries
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी देशों से हिमाचल प्रदेश में चल रही परियोजनाओं के लिए विभिन्न उपकरणों और वस्तुओं की खरीद पर सख्ती कर दी गई है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिन देशों से भारत की सीमाएं लगती हैं, उनसे विभिन्न श्रेणियों में चिन्हित वस्तुएं और सेवाएं लेने पर कड़ाई की गई है।

विज्ञापन


कॉन्ट्रैक्ट लेने के बाद सब कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं दिए जा सकेंगे, अगर ऐसी फर्में केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकृत न हों। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के प्रॉक्यूरमेंट पाॅलिसी डिविजन के उप निदेशक अनिल कुमार ने इस संबंध में एक चिट्टी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को भेजी है।
विज्ञापन


सक्सेना ने इसे प्रधान सचिव वित्त को भेजा है। वहीं, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इन दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखने को कहा है। पाकिस्तान और चीन से इस तरह के द्विपक्षीय संबंधों पर भारत सरकार पहले से ही सख्त है। अब नेपाल, भूटान, बांग्ला देश, म्यानमार जैसे देशों के साथ भी तमाम निर्देशों को देखकर कोई निविदा लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्र- एटॉमिक ऊर्जा, रक्षा, संचार, ऊर्जा उत्पादन, वितरण, वित्त एवं बैंकिंग, नागरिक उड्डयन, बांध, नदी घाटी परियोजनाएं, इलेक्ट्रॉनिक एवं माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, मौसम, खनन, रेलवे, फार्मासियूटिकल एवं मेडिकल उपकरण, कृषि, बागवानी, शहरी यातायात, स्वास्थ्य।


संवेदनशील तकनीक- सॉफ्टवेयर, जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल तकनीक, केमिकल तकनीक, ब्रोडकास्टिंग, सैटेलाइट कम्युनिकेशन आदि से संबंधित तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्रामिंग, थ्री-डी प्रिंटिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed