फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government arrange apple sale on the lines of Jammu and Kashmir in Himachal

हिमाचल में भी जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर सेब बिक्री की व्यवस्था करे सरकार

Sat, 27 Jun 2020 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government arrange apple sale on the lines of Jammu and Kashmir in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में भी जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर सेब बिक्री की व्यवस्था करने को बागवानों ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बागवानों का कहना है कि सरकार समय रहते केंद्र से यह मामला उठाए। सेब कारोबार प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य में हर साल करीब 45 सौ से 5 हजार करोड़ का सेब कारोबार होता है। सेब उत्पादन से बागवानों की साल भर की कमाई होती है। इससे बागवानों के परिवार का भरण-पोषण भी होता है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में कोई समस्या न हो, इसे देखते हुए बागवान सरकार से मांग कर रहे हैं कि कोई ऐसी सरकारी एजेंसी की सेवाएं ली जाएं, जो बागवानों के सेब विपणन में मदद करे। बागवानों का कहना है कि इस बार सेब तुड़ान को श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। न ही सेब मंडियों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था हो पा रही है। बगीचों तक लदानी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में करोड़ों के सेब कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 
विज्ञापन


अभी तक सरकार मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सी ग्रेड का सेब खरीदती रही है। इस बार बागवान चाहते थे कि ए और बी ग्रेड का सेब भी सरकार की मदद से खरीदा जाए। सरकार ने भी सी ग्रेड के सेब का समर्थन मूल्य तो घोषित कर दिया है, लेकिन ए और बी ग्रेड का सेब बेचने का जिम्मा बागवानों पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि बागवान चाहते हैं कि जिस तरीके से पिछले साल जम्मू-कश्मीर के बागवानों ने सरकारी एजेंसी ने सेब की खरीद की थी। उसी तरह मार्कफेड हिमाचल के ए और बी ग्रेड के सेब की खरीद करे। लॉकडाउन के कारण बागवानों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed