फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal got Rs 2006 crore sanctioned from the Centre but there is a delay in getting it, know the whole matte

Himachal: केंद्र से हिमाचल को 2006 करोड़ मंजूर हुए पर मिलने में अभी देरी, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Jul 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 11:23 AM IST
सार

 केंद्रीय सहायता को लाने के लिए हिमाचल सरकार को पहले 500 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। उसके बाद भी केवल 30 फीसदी बजट ही पहली किस्त के रूप में मिलेगा। 

विज्ञापन
Himachal got Rs 2006 crore sanctioned from the Centre but there is a delay in getting it, know the whole matte
राशि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने आपदा के लिए हिमाचल प्रदेश को 2006.40 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, लेकिन अभी इसके मिलने में देरी है। केंद्रीय सहायता को लाने के लिए हिमाचल सरकार को पहले 500 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। उसके बाद भी केवल 30 फीसदी बजट ही पहली किस्त के रूप में मिलेगा। इसे बजट को हाल ही में 2023 में आई आपदा की एवज में केंद्र सरकार ने मंजूर किया है। आजकल राज्य सरकार को मंडी और अन्य जिलों में आई आपदा से निपटने के लिए इस बजट की जरूरत है, लेकिन यह धनराशि प्राप्त नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

जून के दूसरे पखवाड़े के शुरू में मंजूर की थी राशि
मानसून की बारिश से हुई भारी तबाही के दो साल बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल को 2,006.40 करोड़ रुपये एक साथ जून के दूसरे पखवाड़े के शुरू में मंजूर कर लिए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने हिमाचल की पुनर्वास व पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी। जुलाई 2023 में बाढ़, भूस्खलन एवं बादल फटने की घटनाओं से हिमाचल को जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। वित्तीय मदद न देने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल की अनदेखी का आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में प्राकृतिक आपदा ने कभी न भूलने वाला दर्द दिया
हिमाचल को साल 2023 में प्राकृतिक आपदा ने कभी न भूलने वाला दर्द दिया था। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश भर में 503 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। राज्य सरकार का कहना 9,711.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 169 भूस्खलन और 72 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड हुई थी। इस दौरान केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में आर्थिक मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए सुक्खू सरकार करीब 10 हजार करोड़ रुपये के आपदा राहत पैकेज को जारी करने की मांग उठाती रही। इसमें से 2,006.40 करोड़ रुपये की मंजूरी से उम्मीद की नई किरण जरूर दिखी। पर अभी इसका मिलना दूर की कौड़ी है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने कहा कि पहले हिमाचल सरकार को इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये का शेयर जमा करना होगा। उसके बाद इसकी 30 फीसदी किस्त ही आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed