फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal gets Rs 2,698 crore for railway expansion in Union Budget, Railway Minister gives information

Railway Budget HP: केंद्रीय बजट में रेलवे विस्तार के लिए हिमाचल को 2,698 करोड़, रेल मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 24 Jul 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को राज्यवार बजट आवंटन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Himachal gets Rs 2,698 crore for railway expansion in Union Budget, Railway Minister gives information
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय बजट 2024-25 में रेलवे विस्तार के लिए हिमाचल प्रदेश को 2,698 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को राज्यवार बजट आवंटन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे के बजट में पहाड़ी राज्य हिमाचल को अधिमान दिया गया है। यूपीए की सरकार में जहां महज 108 करोड़ रुपये प्रदेश को मिलते थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसमें करीब 25 गुना की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-लेह योजना समेत अन्य रेल लाइनों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


हिमालयन क्षेत्र में रेलवे विस्तार एक चुनौती है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार यहां पर सुरक्षित रेलवे विस्तार पर ध्यान दे रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना 2024 के अंतर्गत प्रदेश के चार रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए स्तरोन्नत किया जा रहा है। इसमें ऐतिहासिक शिमला रेलवे स्टेशन के अलावा अंब-इंदौरा, बैजनाथ-पपरोला और पालमपुर रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 100 फीसदी रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें यूनेस्को की धरोहर होने के कारण कालका-शिमला ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को शामिल नहीं किया गया है। 300 करोड़ रुपये का बजट चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए रखा गया है।

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में एचटीएमएल से हो रहा टनल निर्माण का कार्य
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया कि हिमालय में निर्माण का कार्य काफी जटिल है। हिमालय के पहाड़ काफी नाजुक हैं और इसको देखते हुए यहां पर रेलवे विस्तार के दौरान टनल निर्माण के लिए पारंपरिक तकनीकी की जगह हिमालयन टनलिंग विधि (एचटीएमल) का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीक के इस्तेमाल से हिमालय की कठिन भोगौलिक परिस्थितियों में टनल निर्माण में नई क्रांति आई है। वर्ष 2014 से अभी तक की बात करें तो प्रदेश में 24 रेल फ्लाई ओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नए ट्रैक निर्माण निर्माण के कुल चार प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इन पर करीब 13,168 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

भानुपल्ली लेह लाइन के लिए 1700 करोड़ रुपये जारी
केंद्रीय बजट में समारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली लेह लाइन के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ बद्दी रेललाइन के लिए 300 करोड़ और नंगल डैम तलवाड़ा के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed