फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Former CM Virbhadra Singh's statue to be unveiled in presence of Sonia and Priyanka

हिमाचल: सोनिया और प्रियंका की मौजूदगी में होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 11 Oct 2025 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 08:28 PM IST
सार

आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
Himachal: Former CM Virbhadra Singh's statue to be unveiled in presence of Sonia and Priyanka
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां का जायजा लेते सीएम सुक्खू व मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर लगाई गई आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में वीरभद्र समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और सचिन पायलट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पूरी कैबिनेट कार्यक्रम में शामिल होगी।

विज्ञापन

शनिवार को सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी ने वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में रिज मैदान पर सुरक्षा का जायजा लिया। देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी तैयारियों की समीक्षा के लिए रिज मैदान पर पहुंचे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लोगों को आमंत्रित किया गया है। रिज मैदान पर इसके लिए भव्य स्टेज बनाया जा रहा है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। स्टेज के सामने सुरक्षा के मद्देनजर डी बनाया जाएगा। स्टेज के साथ ही वीआईपी गेस्ट के लिए वेटिंग एरिया बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज मैदान पर 7,000 कुर्सियां लगाई जाएंगी और 1,000 कुर्सियां रिजर्व रखी जाएंगी। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को सुरक्षा जांच के बाद ही रिज मैदान पर प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति पर भी विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रिज पर वीरभद्र सिंह की जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अतिथि कार्यक्रम में पहुंचने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, फिर प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

रविवार को शिमला पहुंच जाएंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला पहुंच जाएंगी। चंडीगढ़ तक वायु मार्ग से आने के बाद सड़क से सोनिया गांधी शिमला पहुंचेंगी। शिमला से सीधे छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर जाएंगी। सोनिया के शिमला आने के चलते सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह रविवार को सोनिया से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed