फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods: Petrol supply affected only five litre petrol to car and two litre for bike in kullu

Himachal Rain: कुल्लू में बाइक को 2, कार को 5 लीटर ही मिल रहा पेट्रोल, चार दिन से नहीं पहुंची सप्लाई

Thu, 13 Jul 2023 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

कुल्लू जिले में पेट्रोल पंपों पर बाइक में महज दो और गाड़ियों में पांच लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है।

विज्ञापन
himachal flash floods: Petrol supply affected only five litre petrol to car and two litre for bike in kullu
मनाली में पेट्रोल भरवाने के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले में भारी बारिश के आई आपदा के बाद अब पेट्रोल और रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। चार दिन से पेट्रोल और रसोई गैस लेकर गाड़ियां कुल्लू नहीं पहुंच पाई हैं। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से लेकर ढाबों तक रसोई गैस की किल्लत हो गई है। पेट्रोल के अधिक उपयोग पर भी पाबंदी सी लग गई है। पेट्रोल पंपों पर बाइक में महज दो और गाड़ियों में पांच लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है।

विज्ञापन


वाहन चालक इससे अधिक पेट्रोल नहीं भरवा सकते हैं। बीते दिन कई लोगों ने मौसम साफ होते ही सबसे पहले वाहनों की टंकियां फुल करवाई थी, लेकिन बुधवार से पेट्रोल कम भरा जा रहा है। गौरतलब है कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुल्लू-मंडी का संपर्क बड़े वाहनों के लिए अभी टूटा है। बसों और ट्रकों की आवाजाही मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच नहीं हो रही है।
विज्ञापन


इसके कारण रसोई गैस और पेट्रोल की सप्लाई के ट्रक भी जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हैं। समय पर सप्लाई न पहुंचने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं हैं। कहीं खाना बनाने के लिए रसोई गैस नहीं है, तो कहीं वाहनों में भरने के लिए पेट्रोल। बता दें कि कुल्लू जिले में रोजाना करीब 2,500 सिलिंडर की खेप पहुंचती हैं। इसके अलावा पेट्रोल के 20 से 22 ट्रक रोजाना कुल्लू आते हैं। बीते चार दिन से इनकी सप्लाई नहीं आ पाई है। इसके कारण जिले में कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुराह के दो पेट्रोल पंपों में तेल खत्म
चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते दो पेट्रोल पंपों में तेल खत्म हो गया है। चार दिन से चंबा-तीसा सड़क बंद होने से तेल के टैंकर क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए हैं। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कल्हेल के समीप तेल के तीन से चार टैंकर फंसे हुए हैं। यहां 6000 के करीब वाहन पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed