फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods dhaba owner charged 50 rupee from SDM for one tea cup Paratha 140 rupees

आपदा में लूट: मनाली में चाय की एक प्याली के एसडीएम से ही मांग लिए 50 रुपये, 140 रुपये में बेच दिया परांठा

Mon, 17 Jul 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

पहचान न बताकर एसडीएम ने एक जगह चाय पी तो दुकानदार ने एसडीएम से भी 50 रुपये वसूल लिए। खाद्य पदार्थों को महंगा बेचने की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से मनाली की छवि भी दागदार हो गई है।

विज्ञापन
himachal flash floods dhaba owner charged 50 rupee from SDM for one tea cup Paratha 140 rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारी बारिश के बीच ब्यास नदी की बाढ़ ने कई लोगों के आशियाने छीन लिए। विपदा की इस घड़ी में फंसे लोगों की मदद के लिए कई हाथ उठे। फंसे पर्यटकों और अन्य लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की गई, लेकिन कुछ लोग आपदा में भी अवसर बनाने से पीछे नहीं हट रहे। खाने-पीने की वस्तुओं को कई गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। एक परांठे के 140 रुपये, 10 रुपये की मैगी के 70 रुपये वसूले जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिकायतें मिलने पर जब पहचान न बताकर एसडीएम ने एक जगह चाय पी तो दुकानदार ने एसडीएम से भी 50 रुपये वसूल लिए। खाद्य पदार्थों को महंगा बेचने की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से मनाली की छवि भी दागदार हो गई है। हालांकि, इस तरह के मामले इक्का-दुक्का ही सामने आए। प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। ऐसे मामले में चेतावनी दी गई। 9 और 10 जुलाई को आई बाढ़ में लोगों ने बहुत कुछ खोया। प्रशासन के साथ कई समाजसेवी आगे आए, लेकिन अधिक दाम वसूलने से कुछ लोगों ने देवभूमि की छवि को नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन


दुकानदारों को दी गई चेतावनी
मनाली शहर में एक दुकानदार ने एक परांठे का 140 रुपये का बिल बना दिया। ग्राहक के होश फाख्ता हो गए। मामला एसडीएम तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजकर दुकानदार को चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं, एसडीएम सड़क खुलवाने के लिए खुद मौके पर गए। एक ढाबे में चाय पीने बैठे तो दुकानदार ने एक चाय के 50 रुपये मांग लिए। हालांकि अधिकारी के परिचय देने के बाद दुकानदार ने टालमटोल कर चाय बड़े गिलास में देने और साथ में बिस्कुट देने की बात कही। इसे भी चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट लगाने के ही ले लिए 500 रुपये
मंडी निवासी रमाकांत ने बताया कि वह मनाली में फंसे हुए थे। घर से अपना टेंट और खाना बनाने का सामान लेकर गए थे। जहां वह टेंट लगा रहे थे उनसे एक रात के ही 500 रुपये ले लिए। बाद में उन्हें पता चला कि जहां टेंट लगाया है, वह सरकारी भूमि है। एक कटोरी दही के 120 रुपये भी उनसे वसूले। हालांकि, कई लोगों ने उनकी मदद भी की।


मनमानी पर होगी कार्रवाई
एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के एक आध मामले सामने आए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है। 50 की चाय और 140 का परांठा देने वाले को भी चेतावनी दी गई। मनमानी करने वालों पर कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया में मैगी से जुड़ी पोस्ट वायरल होने की भी जांच की गई। इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed