फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods: 3000 tourist vehicles evacuated in two days from kullu and manali amid flash floods

मुसीबत: भूखे-प्यासे हजारों पर्यटकों की जाम में गुजरी रात, 30 किमी तय करने में लगे 12 घंटे

Thu, 13 Jul 2023 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

दो दिन में करीब 3,000 से अधिक वाहन मनाली से निकाले गए। हालांकि वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बेकाबू हो गई। सरसेई से रायसन के नए पुल तक के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में जाम में फंसे वाहनों की लाइनें लग गईं।

विज्ञापन
himachal flash floods: 3000 tourist vehicles evacuated in two days from kullu and manali amid flash floods
मनाली में सड़क खुलने के बाद हाईवे पर लगीं पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण फंसे पर्यटक अब मनाली से लौटने लगे हैं। प्रशासन ने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग को अरछंडी से रायसन पुल होकर बहाल कर दिया है। रातभर पर्यटक भूखे-प्यासे गाड़ियों में फंसे रहे। कुल्लू पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय लग गया। रास्ते में बने ढाबों में मैगी आदि का इंतजाम कर पर्यटक आगे बढ़ते गए। यातायात बहाल होते ही हजारों पर्यटक मनाली से लौटने शुरू हो गए।

विज्ञापन


दो दिन में करीब 3,000 से अधिक वाहन मनाली से निकाले गए। हालांकि वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बेकाबू हो गई। सरसेई से रायसन के नए पुल तक के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में जाम में फंसे वाहनों की लाइनें लग गईं। हालात ये थे कि दो घंटे के सफर को पूरा करने में 10 से 12 घंटे लग गए। मौसम खुलते ही प्रशासन ने जगतसुख और रायसन के नए पुल यातायात के लिए अस्थायी तौर पर खोल दिए हैं।
विज्ञापन


दोनों पुलों के आसपास मिट्टी और कंक्रीट डालकर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। अरछंडी से वाहन रायसन पुल से राइटबैंक की ओर जा रहे हैं। लेकिन सड़क तंग होने के कारण यहां जाम की स्थिति बन गई। वामतट मार्ग पर भी जगह-जगह सड़क धंस गई है। कई जगह भूस्खलन हुआ है और इस वजह से जाम लग गया। जीवन ने बताया कि जाम इतना अधिक था कि वाहन घंटों रेंगते रहे। बुधवार को भी जाम ऐसा ही देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed