फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods 300 crore rupees loss to national highways authority of india

NHAI: ब्यास में आई बाढ़ में बहे एनएचएआई के तीन अरब, टीम ने लिया क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा

Sun, 16 Jul 2023 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

अब्दुल बासित ने कहा कि नेशनल हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। अथॉरिटी की प्राथमिकता जल्द से जल्द सड़क खोलना है। जहां कम नुकसान हुआ है, वहां दो से तीन दिन में सड़क खुल जाएगी।

विज्ञापन
himachal flash floods 300 crore rupees loss to national highways authority of india
बाढ़ में बहा हाईवे का हिस्सा। - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्यास नदी में बाढ़ से फोरलेन को लगभग तीन अरब का नुकसान हुआ है। किरतपुर से मनाली तक का निरीक्षण करने के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम ने प्रारंभिक तौर पर यह आकलन किया है। अधिकारियों का कहना है कि मंडी से मनाली तक सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


टीम ने रविवार को बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया। मनाली से पतलीकूहल तक टीम पहुंची और फील्ड में तैनात अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क बहाल करने के आदेश दिए। टीम में एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित, प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी, कुल्लू के क्षेत्रीय इंजीनियर अशोक चौहान, एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त अधिकारी विनोद आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब्दुल बासित ने कहा कि नेशनल हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। अथॉरिटी की प्राथमिकता जल्द से जल्द सड़क खोलना है। जहां कम नुकसान हुआ है, वहां दो से तीन दिन में सड़क खुल जाएगी। कुछ स्थानों पर एक सप्ताह का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी से मनाली तक अधिक नुकसान है। प्रारंभिक तौर पर करीब 300 करोड़ के नुकसान का आकलन है। केंद्र की टीम अलग से नुकसान का जायजा लेने आएगी। इसके बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed