{"_id":"64bbc5b8127282360f07a835","slug":"himachal-flash-floods-21-people-still-missing-swept-away-in-beas-river-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कुल्लू में यूपी के 12 पर्यटकों समेत 21 लोग अब भी लापता, छह शव परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कुल्लू में यूपी के 12 पर्यटकों समेत 21 लोग अब भी लापता, छह शव परिजनों को सौंपे
Sat, 22 Jul 2023 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jul 2023 05:34 PM IST
सार
अभी तक हिमाचल प्रदेश के तीन, लेह-लद्दाख का एक, पंजाब के दो, उतर प्रदेश के 12 और राजस्थान से संबंधित तीन व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिले में आठ से 11 जुलाई तक हुई भारी बारिश और ब्यास में आई भयंकर बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई। बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं में अब तक कुल 20 शव मिले हैं। इनमें से 15 की पहचान हो चुकी है। सात मृतक कुल्लू, दो मंडी जिला, तीन राजस्थान, एक कर्नाटक, एक बिहार तथा एक शव उत्तर प्रदेश के व्यक्ति का है। पांच शवों की पहचान अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही आपदा के बीच कई लोग लापता भी हो गए। कुल्लू में यूपी के 12 पर्यटकों समेत 21 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
वहीं परिजनों की ओर से अभी तक 27 व्यक्तियों (22 पुरुष व 5 महिला) की गुमशुदगी रिपोर्ट पुलिस थाना मनाली, पतलीकूहल, कुल्लू और भुंतर में दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने ब्यास नदी किनारे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 27 गुमशुदा व्यक्तियों में से 4 हिमाचल, एक पंजाब, एक राजस्थान के व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अभी तक हिमाचल प्रदेश के तीन, लेह-लद्दाख का एक, पंजाब के दो, उतर प्रदेश के 12 और राजस्थान से संबंधित तीन व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि 21 गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन