VIDEO: लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़, पुल के ऊपर बहने लगा पानी; पांगी समेत 14 पंचायतों से कटा सड़क संपर्क
लाहौल घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के तेजी से पिघलने के कारण जाहलमा नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे एसकेटीटी सड़क अवरुद्ध हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच सोमवार को लाहौल घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के तेजी से पिघलने के कारण जाहलमा नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे एसकेटीटी सड़क अवरुद्ध हो गई। पानी जोबरंग पुल के ऊपर से बहने लगा। सड़क बंद होने से लाहौल की 14 पंचायतों और चंबा के दुर्गम पांगी क्षेत्र का शेष प्रदेश से सड़क संपर्क कट गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बना रहा। राजधानी शिमला में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी के जोगिंद्रनगर में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली।
बारिश के बाद धान की रोपाई कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। रविवार देर रात तीन बजे शिमला में एक घंटे तक जोरदार बारिश के साथ अंधड़ चला। वहीं चंबा जिले में सोमवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। दोपहर बाद बादल छाने से उमस और बढ़ गई, हालांकि रविवार रात हुई हल्की बारिश के कारण कुछ राहत महसूस की गई। ऊना जिले में सुबह पांच बजे के करीब मौसम ने अचानक करवट बदली और जिलेभर में बारिश शुरू हो गई। कांगड़ा-हमीरपुर सीमा पर स्थित ब्यास पुल पर निकासी व्यवस्था न होने से जलभराव हुआ, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वहीं मुख्य बाजार में भी दुकानों में पानी घुसा। जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को दोपहर एक बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटा बारिश हुई। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच फिर रूक-रूक कर हल्की बारिश हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.