{"_id":"5fd63a64efe28a47c2494bf1","slug":"himachal-farmers-will-get-certified-seed-of-paddy-prepared-in-mandi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के किसानों को मिलेगा मंडी जिले में तैयार धान का प्रमाणित बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के किसानों को मिलेगा मंडी जिले में तैयार धान का प्रमाणित बीज
Mon, 14 Dec 2020 02:20 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
धान
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के किसानों को अगले खरीफ मौसम में मंडी जिले में तैयार धान का सर्टीफाइड बीज मिलेगा। प्रदेश सरकार इस बीज का क्रय कर प्रदेश के किसानों को मुहैया करवाएगी। परमल बीज 2700 रुपये प्रति क्विंटल और मोटा चावल 2400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। प्रदेश में हर साल 74 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की पैदावार होती है। राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से धान का बीज मंगाते रहे हैं। हिमाचल के किसानों को हर साल सीजन में 200 क्विंटल धान के बीज की दरकार रहती है।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों की सिफारिश रहती है कि हर साल करीब दस फीसदी उन्नत किस्म का बीज बदला जाए, ताकि पैदावार बढ़े। राज्य के कृषि निदेशक डॉ. नरेश कुमार बधान कहते हैं कि अब किसानों की जरूरत पूरी करने के लिए उन्नत किस्म का सर्टीफाइड बीज मंडी जिले के किसानों से तैयार कराया गया है। अगले खरीफ सीजन से हिमाचल के किसानों को यही बीज मिलेगा। वहीं जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप वर्मा ने बताया कि मंडी जिले में धान बीज की मांग लगभग 900 क्विंटल रहती है। कृषि विभाग ने 1200 क्विंटल की मांग भेजी थी। बीज को 27 फीसदी सब्सिडी के साथ किसानों को दिया जाता है।
विज्ञापन