{"_id":"62d9419d13dd9e2bb3648834","slug":"himachal-elementary-education-department-invites-applications-for-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scholarship: छात्रवृत्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Scholarship: छात्रवृत्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मांगे दस्तावेज
Thu, 21 Jul 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:38 PM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के प्रमुखों को विद्यार्थियों की सूची बनाने और 31 जुलाई तक दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के पात्र विद्यार्थियों के दस्तावेज मांगे हैं। स्कूलों के सभी पात्र विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक अपने-अपने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, आय प्रमाण पत्र, फोटो, चालू मोबाइल नबंर जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
यह छात्रवृत्ति केंद्र सरकार की ओर से पिछड़े, आरक्षित वर्ग एससी, एसटी और विद्यार्थियों को कक्षा के अनुरूप प्रतिवर्ष 3,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। वर्तमान समय में स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के प्रमुखों को विद्यार्थियों की सूची बनाने और 31 जुलाई तक दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल का कहना है कि स्कूलों को छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों के दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन