{"_id":"64a17706e73f97093c0c4143","slug":"himachal-electricity-board-removed-three-phase-line-from-house-lanter-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर के अंदर से गुजर रही थ्री फेस लाइन को बिजली बोर्ड ने रातों-रात हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर के अंदर से गुजर रही थ्री फेस लाइन को बिजली बोर्ड ने रातों-रात हटाया
Sun, 02 Jul 2023 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:56 PM IST
सार
बिजली बोर्ड की टीम ने रात को चंद घंटों में बिजली की लाइन को घर की दीवार से निकालकर बाहर किया। घर के साथ खंभा लगाकर इस लाइन को घर से दूर किया गया।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने हटाई लाइन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई महीनों से जिस बिजली लाइन को घर से दूर नहीं किया गया। उस लाइन बिजली को चंद घंटों में बिजली बोर्ड ने इसलिए घर से दूर कर दिया। क्योंकि व्यक्ति ने बिजली की थ्री फेस लाइन को अपने नए घर की दीवारों के बीच से ही गुजार दिया। इसकी फोटो सोशल मीडिया में काफी तेजी के साथ वायरल हुई। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इस पर बोर्ड के अधिकारियों ने कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में एक टीम को देहरा पंचायत में भेजकर बिजली की तारों को घर से दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शनिवार रात को बिजली बोर्ड की टीम ने रात को चंद घंटों में बिजली की लाइन को घर की दीवार से निकालकर बाहर किया। घर के साथ खंभा लगाकर इस लाइन को घर से दूर किया गया। हालांकि इस लाइन को घर से दूर करवाने के लिए ग्रामीण पिछले कई महीनों से बोर्ड से मांग कर रहा था, लेकिन जब बोर्ड ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। तो उसने अपने घर की दीवार के बीच से ही थ्री फेस लाइन को गुजार दिया।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर विद्युत बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ग्रामीण तिलक राज का कहना है कि उसने इस लाइन को बदलने की मांग की थी। लाइन को यहां से न हटाने पर उसे यह कदम उठाना पड़ा। देहरा पंचायत के प्रधान चैन लाल ने बताया कि व्यक्ति ने बोर्ड प्रबंधन को मकान बनाने के दौरान बिजली की लाइन हटाने के लिए कई बार अर्जी दी थी। इसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण के घर से थ्री फेस लाइन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन