फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Electricity Board: If you want quick connection then buy an electricity meter.

Himachal Electricity Board: जल्दी कनेक्शन चाहिए तो बिजली का मीटर खरीदकर लाएं, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Oct 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

अगर लोग जल्दी कनेक्शन लगाने की जिद्द कर रहे हैं तो अधिकारी उन्हें खुद ही मीटर खरीदकर लाने को कह रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal Electricity Board: If you want quick connection then buy an electricity meter.
बिजली का मीटर(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिजली के मीटर लगाने हैं तो लोगाें को खुद खरीदकर लाने की सलाह दी जा रही है। अगर लोग जल्दी कनेक्शन लगाने की जिद्द कर रहे हैं तो अधिकारी उन्हें खुद ही मीटर खरीदकर लाने को कह रहे हैं। कई लोग सचमुच खुद मीटर खरीद रहे हैं। एक मीटर 800 रुपये तक मिलता है। इसकी ओके टेस्ट रिपोर्ट भी साथ लानी पड़ रही है। राज्य बिजली बोर्ड के पास दरअसल मीटर खत्म हो गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों को अभी स्मार्ट मीटर आने का इंतजार है। इससे प्रदेश में कई पेयजल, सिंचाई आदि की योजनाओं में भी मीटर नहीं लगाए जा पा रहे हैं।  राज्य में बिजली के मीटरों की भारी कमी चल रही है।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा के बैजनाथ मंडल में इस वक्त करीब 150 मीटरों की जरूरत है। जिला शिमला के ठियोग मंडल के छैला अनुभाग में ही अकेले 50 मीटर चाहिए। यही हालात पूरे प्रदेश में बने हुए हैं। यह तो उन मीटरों की बात है, जाे लोगों ने लगाने हैं। जलशक्ति विभाग को पेयजल और सिंचाई योजनाओं के लिए भी बिजली के मीटर नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए बिजली बोर्ड के पास बजट भी जमा है। अधिकारी कह रहे हैं कि अभी स्मार्ट मीटर आने हैं। ऐसे में अभी इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में उन मामलों में ज्यादा दिक्कत आ रही है, जहां पर मीटर जल गए हैं।बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा ने कहा कि मीटर लगाने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। राज्य में मीटरों की कमी पर कहा कि जहां जरूरत है, वहां मीटर भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed