फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Electricity Board: All wooden poles will have to be replaced before March 31, the minister gave instructions

हिमाचल बिजली बोर्ड: 31 मार्च से पहले बदलने होंगे लकड़ी के सभी खंभे, मंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 20 Dec 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 09:47 PM IST
सार

कई क्षेत्रों में बिजली के पोल अभी तक नहीं बदले जाने से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को राज्य सचिवालय में अधिकारियों पर तल्ख नजर आए। ऊर्जा मंत्री बोले कि उन तक इस बारे में शिकायत ही नहीं पहुंचनी चाहिए और अधिकारियों को अपने स्तर पर इन लकड़ी के पोल हटाने के निर्देश दे देने चाहिए। 

विज्ञापन
Himachal Electricity Board: All wooden poles will have to be replaced before March 31, the minister gave instructions
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च से पहले लकड़ी के सभी पोल बदलने के निर्देश जारी किए गए हैं। कई क्षेत्रों में बिजली के पोल अभी तक नहीं बदले जाने से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को राज्य सचिवालय में अधिकारियों पर तल्ख नजर आए। ऊर्जा मंत्री बोले कि उन तक इस बारे में शिकायत ही नहीं पहुंचनी चाहिए और अधिकारियों को अपने स्तर पर इन लकड़ी के पोल हटाने के निर्देश दे देने चाहिए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के समक्ष लकड़ी के जर्जर पोल नहीं बदलने की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन


इस पर सचिवालय में मंत्री ने बिजली बोर्ड के एक बडे़ अधिकारी को कहा कि वह इस मामले को गंभीरता लें। उन्होंने लकड़ी के जर्जर खंभों के कुछ फोटो भी शेयर किए। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लकड़ी के सभी पुराने पोलों को बदलने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को तभी पूरा किया जा सकेगा, अगर इस बारे में अधिकारी और स्टाफ बदलेगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि कहीं भी लोहे के पोल की कोई कमी नहीं है। इस बारे में समय रहते कदम उठाए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


जल्दी भरे जाएंगे बिजली बोर्ड में रिक्त चल रहे पद 
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बिजली बोर्ड में रिक्त चल रहे पदों को भी जल्दी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed