फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal election 2022, Union Minister Nitin Gadkari will be made urjadata, green hydrogen will be produced in

हिमाचल: नितिन गडकरी बोले- अन्नदाता किसानों को बनाएंगे ऊर्जादाता, हिमाचल में बनेगी ग्रीन हाइड्रोजन

Tue, 08 Nov 2022 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र भरमौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनक राज के प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां जनसभा में कहा कि किसानों को अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Union Minister Nitin Gadkari will be made urjadata, green hydrogen will be produced in
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को दुनिया की नंबर वन आर्थिक शक्ति बनाना है। विधानसभा क्षेत्र भरमौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनक राज के प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां जनसभा में कहा कि किसानों को अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता भी बनाया जाएगा। हिमाचल में ग्रीन हाइड्रोजन बनेगी। पराली से बायो सीएनजी, बायो तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बनाई है। अब गन्ने के जूस से इथेनॉल बनाएंगे।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार के बाद अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ट्रक भी तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश में पेट्रोल-डीजल को समाप्त करने का सपना देख रहा हूं। हिमाचल में सड़कें, रोपवे और सुरंगें बनेंगी। यहां 60 हजार करोड़ रुपये के बजट से सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। हिमाचल में मनोड़ी से किलाड़, भरमौर से भरमाणी माता तक रोपवे बनाया जाएगा।

विज्ञापन


अब हर व्यक्ति अपने घर में बिजली तैयार करेगा। घर में बिजली तो मिलेगी ही, इससे कार, स्कूटर भी चार्ज होगा। चंबा जिला की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन करते हुए कहा कि पठानकोट से आते वक्त उन्होंने यहां की नैसर्गिक सुंदरता को निहारा। प्रकृति ने हिमाचल को सब कुछ दिया है, जिसके लिए देवभूमि के लोग भाग्यशाली हैं। गडकरी ने कहा कि मुंबई में मैंने सड़कों का जाल बिछाया तो अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर मुझे ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने का जिम्मा सौंपा। इस दौरान एक कमेटी गठित हुई, जिसके तहत एक हजार आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व सीएम शांता कुमार ने मेरे पास पहुंचकर बताया कि हिमाचल के अधिकांश गांवों की संख्या एक हजार से कम है। जिस कारण यहां पर सड़कों का जाल बिछाने के लिए विशेष प्रावधान करने पड़े हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


एशिया की सबसे बड़ी टनल जोजिला 
एशिया की सबसे बड़ी जोजिला टनल बनाई जा रही है। इसका 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हिमाचल काफी संख्या में रोपवे और केबल कार का निर्माण किया जा रहा है। मनोड़ी से किलाड़, भरमौर से भरमाणी माता तक रोपवे बनाया जाएगा। अब हर व्यक्ति अपने घर में बिजली तैयार करेगा। घर में बिजली तो मिलेगी ही, इससे कार, स्कूटर भी चार्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed