फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal election 2022, union minister anurag thakur statement in shimla today

Shimla: अनुराग ठाकुर बोले- हम विकास करते रहे और कांग्रेस विरोध करती रही

Sat, 29 Oct 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 06:50 PM IST
सार

अनुराग ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ जनकल्याण को लक्ष्य बनाकर कार्य किया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, union minister anurag thakur statement in shimla today
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास करती रही और कांग्रेस विकास का विरोध करती आई है। अनुराग ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ जनकल्याण को लक्ष्य बनाकर कार्य किया है। समाज के हर तबके और समुदाय का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प अभियान चला रही है। कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार में डूबी हैं। कांग्रेस की ओर से पेश चार्जशीट पर अनुराग ने कहा कि जो खुद जमानत पर हैं, वे सरकार के खिलाफ आरोपपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। इसमें आईआईआईटी, आईआईएम, आईआईटी मंडी, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना, 6 मेडिकल कॉलेज, एम्स बिलासपुर, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और विभिन्न फोरलेन मार्गों का निर्माण यह डबल इंजन सरकार के सकारात्मक पहलू हैं। इससे प्रदेश में रोजगार, व्यापार और निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत में चौथी अपनी तरह की एक्सप्रेस ट्रेन है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में चलना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। शिमला, धर्मशाला और कुल्लू हवाई यात्रा सुचारु रूप से चल रही है, जिससे पर्यटन और निवेश के रास्ते खुले हैं। युवाओं को स्वरोजगार मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिवाज बदलने जा रही है। 
विज्ञापन


मौलवियों को पैसा, पुजारियों को क्यों नहीं
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो की बात कर रहे हैं, वो और उनकी पार्टी के नेता भगवान राम के मंदिर का विरोध करने वाले हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले उनकी पार्टी के हैं। उन्होंने केजरीवाल को अराजकता का प्रतीक कहा। अनुराग ने केजरीवाल से सवाल किया कि मौलवियों को पैसा दिया जा रहा है तो पुजारियों को क्यों नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी सभा के दौरान अनुराग ने एक बच्ची के साथ सेल्फी 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत सिद्धपुर में आयोजित चुनावी सभा के दौरान एक बच्ची के साथ सेल्फी ली। दरअसल यह नौनिहाल अपने माता के मोबाइल फोन पर व्यस्त था। कुछ बच्चे चुनावी सभा में इधर-उधर घूम रहा थे।  तभी अनुराग ठाकुर की नजर एक बच्ची पर पड़ी और उन्होंने उससे बातचीत की। बेटी के साथ अनुराग ठाकुर वहां कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चे और महिलाओं से बातचीत की। 







निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं को मनाने का प्रयास कर रही पार्टी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी भी चुनाव में जब टिकट का आवंटन होता है तो सबकी चुनाव लड़ने की इच्छा होती है लेकिन सबको टिकट नहीं मिल पाता है। कई बार पार्टी में कुछ ऐसे वरिष्ठ नेता होते हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते हैं ऐसे लोगों को पार्टी मनाने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed