फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Surjewala claims Congress government is being formed in Himachal with two-thirds majo

शिमला: सुरजेवाला बोले- लटकाओ और भटकाओ की नीति पर चल रही भाजपा

Tue, 08 Nov 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 07:59 PM IST
सार

सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, सेब के कार्टन और खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने पर सरकार को घेरा और कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार, हिमाचल की जनता की जीत है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Surjewala claims Congress government is being formed in Himachal with two-thirds majo
सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मुद्दा विहीन भाजपा देश और प्रदेश में लटकाओ और भटकाओ की नीति पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जुमलेबाज करार देते हुए सुरजेवाला ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पत्र बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि की धरा है। यहां परिवर्तन ही परंपरा है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। अब तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था लेकिन 4.50 करोड़ नौकरियां खत्म कर दी गई हैं। हिमाचल में करीब 9 लाख बेरोजगार हैं। जयराम ठाकुर और नरेंद्र मोदी सत्ता के नशे में चूर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, सेब के कार्टन और खाने-पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने पर सरकार के घेरते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार ही हिमाचल की जनता की जीत है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पुलिस भर्ती का पेपर बेचा गया। विश्वविद्यालय में भर्ती घोटाला हुआ। देश की संपत्तियों को भाजपा की केंद्र सरकार बेचने में लगी है। उन्होंने कहा कि जो बेटा अपने मां-बाप की संपत्ति को बेचता है, उसे कपूत कहा जाता है। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के सबसे नाकारा सीएम साबित हुए हैं। जयराम ठाकुर रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लड़ाई धन बल और जन बल के बीच है। इसमें जीत जन बल की होगी।
विज्ञापन


सरकार के शपथ समारोह में आएंगे राहुल
सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शपथ समारोह में आएंगे। राहुल अभी भारत जोड़ो यात्रा में हैं। इस यात्रा से भाजपा के नेता बेचैन हो गए हैं। भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद के आरोपों को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि प्रसाद को उनकी पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती। मैं उनको लेकर क्यों कुछ कहूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्मियों के साथ खड़ी है भाजपा
सुरजेवाला ने किरण नेगी दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषियों को बरी करने के सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीमकोर्ट के समक्ष तथ्यों को सही तरीके से नहीं रखा और नतीजा यह रहा कि संपूर्ण न्याय नहीं मिला। किरण नेगी दूसरी निर्भया थीं। इस मामले की सही से पैरवी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दुष्कर्मियों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed