फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Sukhwinder Sukhu said that BJP will not even get seats worth horse trading

हिमाचल चुनाव: सुखविंद्र सुक्खू बोले- भाजपा को विधायकों की खरीद फरोख्त लायक सीटें भी नहीं मिलेंगी

Tue, 29 Nov 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 08:57 PM IST
सार

दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार में जुटे सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 97 फीसदी हिंदू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में भाजपा का हिंदुत्व का नारा फेल होगा। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता ने वोट दिया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Sukhwinder Sukhu said that BJP will not even get seats worth horse trading
सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त लायक सीटें भी भाजपा को नहीं मिलेंगी। पार्टी को विधायकों की खरीद फरोख्त का कोई डर नहीं है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का रिवाज नहीं है। पूरी कांग्रेस हिमाचल में एकजुट है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत लेकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार में जुटे सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 97 फीसदी हिंदू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में भाजपा का हिंदुत्व का नारा फेल होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता ने वोट दिया है। जयराम सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता ने मतदान किया है। सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भविष्यवक्ता बन गए हैं। मुख्यमंत्री आजकल कह रहे हैं कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल अधिकांश नेता चुनाव हार रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि हमारा भविष्य ईवीएम में छिपा है। जयराम ठाकुर हमारा भविष्य तय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा की हार को भांप चुके हैं, इसके चलते ही इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed