फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 ,Smriti Irani said that Congress princess ringing bells in temples during elections

किन्नौर: स्मृति ईरानी बोलीं- चुनाव के समय मंदिरों में घंटी बजा रहीं कांग्रेस की राजकुमारी

Wed, 02 Nov 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 07:59 PM IST
सार

केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश जोड़ो आंदोलन पर निकले हैं। कांग्रेस की राजकुमारी जब अमेठी में होती हैं तो मस्जिद में जाती हैं और अब चुनाव के समय हिमाचल आकर मंदिरों में घंटी बजा रही हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022 ,Smriti Irani said that Congress princess ringing bells in temples during elections
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश जोड़ो आंदोलन पर निकले हैं। कांग्रेस की राजकुमारी जब अमेठी में होती हैं तो मस्जिद में जाती हैं और अब चुनाव के समय हिमाचल आकर मंदिरों में घंटी बजा रही हैं। उन्होंने कहा कि कमल का चुनाव चिह्न ही भाजपा का प्रत्याशी है। स्मृति ईरानी किन्नौर के भावानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं की गुंडई के कारण जय श्रीराम के नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को अत्याचार सहना पड़ता है। किन्नौर के भाजपा कार्यकर्ता बड़े गर्व के साथ जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर तंज कसने के साथ भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहें हैं, वे सिर्फ विपक्ष को मजबूत कर रहे हैं। पहले जब भाजपा कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के लिए जय श्रीराम के नारे लगाते थे तो विपक्ष के लोग पूछते थे कि इसकी तारीख कब आएगी, लेकिन भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण शुरू करके दिखाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव तक भाजपा प्रत्याशी के साथ पूरी तरह डटे रहें। भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी ने भी जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश पेंशनर कल्याण महासंघ के अतिरिक्त महासचिव जगत सिंह नेगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समक्ष भाजपा शामिल हुए। इस दौरान किन्नौर भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव नेगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नहीं जानते शिमला से रवि मेहता कौन हैं : स्मृति
 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुन्नी में कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो चेहरा या तो मम्मी होगी या बेटा होगा। स्मृति ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि शिमला ग्रामीण से रवि मेहता कौन हैं। अमेठी में राहुल गांधी को भी पता नहीं था कि स्मृति ईरानी कौन हैं, लेकिन अमेठी की जनता ने बता दिया कि स्मृति ईरानी कौन हैं। वैसे ही शिमला ग्रामीण की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी को बताएगी की रवि मेहता कौन हैं। कहा कि कांग्रेस के नेता तो केवल अपने परिवारों के लिए काम करते हैं, लेकिन जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब इलाज की चिंता नहीं, हिमकेयर कार्ड से सभी का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है। जयराम ने सहारा योजना के तहत लाचार लोगों के लिए तीन हजार रुपये की मासिक सहायता दी है। 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों लोगों को सामाजिक पेंशन का लाभ दिया है। यह कांग्रेस के समय 80 वर्ष के बाद दिया जाता था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टीके लगवाए हैं। लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--

भाजपा डबल इंजन, कांग्रेस डबल परिवारवाद की ताकत से लड़ रही चुनाव: नलिन कोहली

 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि हिमाचल में भाजपा डबल इंजन और कांग्रेस डबल परिवारवाद की ताकत से चुनाव लड़ रही है। एक ओर कांग्रेस का नकली वादों का मॉडल है और दूसरी तरफ भाजपा की सेवा, सम्मान तथा समर्पण की सरकार है। कोहली ने कहा कि केवल भाजपा ही स्वच्छ, स्पष्ट और निर्णायक नेतृत्व की सरकार दे सकती है, जिसमें एक तरफ केंद्र में मोदी सरकार है और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार है। संगठन में जगत प्रकाश नड्डा का सशक्त नेतृत्व है। कोहली ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।  कहा कि भाजपा का हिमाचल में स्वच्छ और पारदर्शी नेतृत्व है। भाजपा दोबारा से सत्ता में आएगी। कहा कि जो सेवा भाव से सही हैं, उनको टिकट दिए गए हैं। प्रदेश में कोई व्यक्ति नहीं, संगठन चुनाव लड़ रहा है।

एक तरफ कांग्रेस रिवाज के भरोसे बैठी है कि हिमाचल में हर पांच वर्ष में सरकार बदलती हैं तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। एक तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और दूसरी तरफ कांग्रेस का डबल परिवारवाद है। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिश्रम ने हिमाचल को नई ऊंचाइयों की ओर पहुंचाया है। प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार ने दिया है। इसके तहत हर प्रोजेक्ट में 90 फीसदी राशि केंद्र सरकार वहन करती है और 10 प्रतिशत राज्य सरकार को देना है। इससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में विकास की रफ्तार तीव्र हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां हर घर में घरेलू गैस कनेक्शन पहुंच चुके हैं। यह डबल इंजन सरकार का विकास मॉडल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed