फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Slogans for PoK raised in Rajnath's Jaisinghpur public meeting of Defense Minister raj

हिमाचल: राजनाथ की जयसिंहपुर जनसभा में पीओके चाहिए के लगे नारे, रक्षा मंत्री बोले- धैर्य रखें, जल्द मिलेगा

Thu, 03 Nov 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव/देहरा/अर्की
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव/देहरा/अर्की Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 07:22 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांगड़ा के जयसिंहपुर, देहरा और सोलन के अर्की में चुनावी जनसभाएं कीं। जयसिंहपुर के चौगान में जनसभा के दौरान एक पूर्व सैनिक के साथ-साथ जनता ने हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला पीओके वापस चाहिए, के नारे लगाए। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Slogans for PoK raised in Rajnath's Jaisinghpur public meeting of Defense Minister raj
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांगड़ा के जयसिंहपुर, देहरा और सोलन के अर्की में चुनावी जनसभाएं कीं। जयसिंहपुर के चौगान में जनसभा के दौरान एक पूर्व सैनिक के साथ-साथ जनता ने हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला पीओके वापस चाहिए, के नारे लगाए। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि धैर्य रखें, जल्द मिलेगा। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत से देश की राजनीतिक पार्टियों से लोगों का विश्वास उठ गया था, लेकिन 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद फिर से देशवासियों का भरोसा जगा है। राजनाथ सिंह ने कहा हिमाचल वीर भूमि है और सेवानिवृत्ति के बाद भी अगर देश को जरूरत पड़ जाए तो हिमाचल के सैनिक पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना में ऐसा कोई चक्र नहीं, जिस पर हिमाचल के वीरों का नाम न हो। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा नाता है। यही वजह है कि हिमाचल के रहने वाले जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनाया। कांग्रेस पार्टी में भी एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल को कभी अहमियत नहीं दी।
विज्ञापन


अर्की में उन्होंने कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा समेत ऐसे वीर इस धरती में जन्मे हैं, जिन्होंने भारत माता की आन, बान, शान के लिए बलिदान दे दिया। आज भारत पर पूरे विश्व की नजरें हैं। विश्व मंचों पर मोदी का सम्मान होता है। कोरोना काल में देश के हर व्यक्ति को वैक्सिनेट करके दूसरी डोज भी लगा दी, लेकिन अमेरिका जैसे देश में अभी तक सभी लोगों को पहली डोज भी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा झूठे वादे नहीं करती। हम अपने घोषणापत्र में वही वादे करते हैं, जिन्हें हम पूरा कर सकते हैं। कांग्रेस देश मे सिर्फ एक खानदान तक ही सीमित होकर रह गई है। आज देश का आर्थिक दृष्टि से भी विकास हुआ है। 2014 में जब देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ आई थी तो उस समय भारत की आर्थिकी नौवें व दसवें स्थान पर थी, जबकि अब हम पांचवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed