फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, PM Narendra Modi and Congress President Mallikarjun Kharge will hold two rallies each

हिमाचल: पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस दिन करेंगे दो-दो रैलियां

Mon, 07 Nov 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 08:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर पहली बार शिमला पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
himachal election 2022, PM Narendra Modi and Congress President Mallikarjun Kharge will hold two rallies each
पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह बुधवार को हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर पहली बार शिमला पहुंचेंगे। वह बुधवार को शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को गडकरी एक, योगी तीन, ईरानी दो जनसभाएं करेंगी     
वहीं, प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को तीन, केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी एक और स्मृति ईरानी दो जनसभाएं संबोधित करेंगी। कांग्र्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 को सिरमौर जिले के सतौन में जनसभा संबोधित करेंगी। कांग्रेस के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की लाहौल-स्पीति और करसोग में जनसभाएं होंगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को मनाली और बुधवार को लाहौल-स्पीति में चुनावी जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पालमपुर, आनी और ठियोग में तीन जनसभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 8 नवंबर को जिला सिरमौर के नाहन और राजगढ़ में जनसभाएं करेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक जनसभा भरमौर में होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 8 नंवबर को घुमारवीं के सभा स्थल छत्त छंजयार और झंडूता क्षेत्र के भडोलिया व गेहड़वी में जनसभाएं करेंगे। सदर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभा स्थल चांदपुर में भी रैली करेंगे और उसके बाद तलयाणा में जनसभा करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद 8 नंवबर को शिमला में प्रेस वार्ता करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता करेंगे। 9 नवंबर को धर्मशाला में जनसभा संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed