फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Nurpur Assembly Seat Profile And History

Nurpur Assembly Seat: नूरपुर में बारी-बारी से चुने जाते हैं भाजपा और कांग्रेस के विधायक

Wed, 30 Nov 2022 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Nov 2022 12:53 PM IST
सार

भाजपा ने चुनावों से ठीक पहले वर्तमान विधायक एवं मंत्री राकेश पठानिया का निर्वाचन क्षेत्र बदलकर सबकों चौंका दिया। इस बार राकेश पठानिया के बजाय भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Nurpur Assembly Seat Profile And History
रणवीर सिंह निक्का, अजय महाजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। नूरपुर में बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते रहे हैं।  2007 में भाजपा नेता राकेश पठानिया ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।  2012 के चुनावों में कांग्रेस के अजय महाजन जीते थे। वहीं, 2017 के चुनावों में भाजपा के राकेश पठानिया ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इस बार भाजपा ने चुनावों से ठीक पहले वर्तमान विधायक एवं मंत्री राकेश पठानिया का निर्वाचन क्षेत्र बदलकर सबकों चौंका दिया। इस बार राकेश पठानिया के बजाय भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का पर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अजय महाजन को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी से मनीषा कुमारी,  बसपा से साली राम और सुभाष डडवाल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


75.67 फीसदी मतदान
12 नवंबर को यहां महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। यहां 75.67 फीसदी मतदान हुआ। कुल 92,015 मतदाताओं में 69,628 मतदाताओं ने वोट किया। इनमें महिलाओं की संख्या 35,526 व पुरुषों की संख्या 34,101 रही। यहां पिछली बार से लगभग 6,000 के करीब ज्यादा वोट पड़ हैं। नियाड़ में सबसे अधिक 92 फीसदी मतदान हुआ। कलांगन में सबसे कम 64 फीसदी मतदान हुआ।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed