फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Kishori Lal's show of strength, announced to contest as an independent, resigned from

Kullu: किशोरी लाल ने भाजपा से समर्थकों समेत दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

Thu, 20 Oct 2022 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 10:44 PM IST
सार

जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक किशोरी लाल ने टिकट कटने के बाद गुरुवार को करीब 100 कार्यकर्ताओं समेत भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Kishori Lal's show of strength, announced to contest as an independent, resigned from
किशोरी लाल भाजपा से समर्थकों समेत दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक किशोरी लाल ने टिकट कटने के बाद गुरुवार को करीब 100 कार्यकर्ताओं समेत भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। किशोरी लाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इससे पहले किशोरी ने निरमंड में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने कहा कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो एक साल पहले संगठन, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को गालियां देता फिरता था।  आनी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना भारती भी गलत टिकट आवंटन पर पार्टी के खिलाफ खुलकर सामने आई है। पूर्व भाजपा विधायक किशोरी लाल सागर का टिकट कटने से सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी से नाराज दिख रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने पार्टी का सम्मान किया है। विधायक किशोरी लाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ निरमंड में पहले बैठक की और इसके बाद निरमंड बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया। किशोरी लाल ने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना भारती को टिकट देती तो वह इसका समर्थन करते, लेकिन पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जिसका हम विरोध करते हैं। किशोरी लाल ने कहा कि वे आनी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। बैठक में आनी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना भारती, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर सहित नित्थर और निरमंड के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा दोनों से निराशा हाथ लगने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी इंदु 
उधर, भाजपा से कांग्रेस में आने के बाद भी ठियोग के पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली थी। इसी बीच उन्हें नई दिल्ली से मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बातचीत के लिए बुलाया तो वहां भी बात नहीं बनी। कांग्रेस ने कुलदीप राठौर और भाजपा ने अजय श्याम को टिकट दे दिया। दोनों ही पार्टियों में बात नहीं बनने के बाद अब इंदु वर्मा ठियोग में फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर भाजपा, कांग्रेस और माकपा के उम्मीदवारों को चुनौती देने की तैयारी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed