फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, JP Nadda took Mandi's report card, tickets of three to four MLAs can be cut

Himachal Election: नड्डा ने लिया मंडी का रिपोर्ट कार्ड, तीन से चार विधायकों के कट सकते हैं टिकट

Tue, 11 Oct 2022 10:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंच परमेश्वरों के बहाने विधायकों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कमजोर परफार्मेंस वाले तीन से चार विधायकों के टिकट विधानसभा चुनाव में काटे जा सकते हैं। 
loader
himachal election 2022, JP Nadda took Mandi's report card, tickets of three to four MLAs can be cut
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी का रिपोर्ट कार्ड लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सभी विधायकों के साथ बैठक भी की। नड्डा पंच परमेश्वरों के बहाने विधायकों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कमजोर परफार्मेंस वाले तीन से चार विधायकों के टिकट विधानसभा चुनाव में काटे जा सकते हैं। इनकी जगह भाजपा नए चेहरों को मौका देगी।  सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे नड्डा का हेलिकाप्टर कांगणी में लैंड हुआ। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।



कुछ देर गुफ्तगू के बाद कांगणी के पास बने ग्रीन रूम में ही नड्डा ने सभी विधायकों को बुला लिया। विधायकों के साथ करीब आधा घंटा बैठक की। इस बैठक में मजबूत और कमजोर रिपोर्ट कार्ड वालेे विधायकों की टोह ली गई। टिकट बदला तो कितना सियासी झोल हो सकता हैै, इसे भी नड्डा ने बैठक में भांपा। लोकसभा चुनावों में पुत्र मोह से भाजपा के प्रचार से किनारा करने वाले सदर विधायक अनिल शर्मा भी इस बैठक में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में दस में से नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। जोगिंद्रनगर में आजाद प्रत्याशी प्रकाश राणा जीते थे। बाद में राणा भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed