फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Election 2022: Jhanduta Assembly Seat Profile And History

Jhanduta Assembly Seat: झंडूता में निर्दलीय ने रोचक बनाया मुकाबला, चुनाव मैदान में हैं 7 उम्मीदवार

Sun, 27 Nov 2022 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 09:04 PM IST
सार

राजकुमार कौंडल भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। राजकुमार कौंडल की एंट्री ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Jhanduta Assembly Seat Profile And History
जीतराम कटवाल, विवेक कुमार, राजकुमार कौंडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

झंडूता विधानसभा सीट को जीतने के लिए जहां भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवार की एंट्री ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र झंडूता को हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी अपना वोट इसी विधानसभा के लिए डाला है।  

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


कांग्रेस ने जहां इस बार टिकट बदल कर युवा चेहरे विवेक कुमार को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने मौजूदा विधायक जीतराम कटवाल को टिकट दिया है। वहीं इस बार भाजपा के पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल के बेटे राजकुमार कौंडल भी चुनावी मैदान में हैं। राजकुमार कौंडल भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से सुधीर कुमार, बहुजन समाज पार्टी से अमरनाथ, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से मनोज कुमार और निर्दलीय जितेंद्र पाल भी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर जिले में सबसे कम मतदान 73.60 फीसदी झंडूता विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 79,730 है। इस बार 58893 मतदाताओं ने मतदान किया है, जिनमें 28214 पुरुष और 30678 महिला मतदाता शामिल हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed