फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Jawalamukhi Assembly Seat Profile And History

Jawalamukhi Assembly Seat: 15 साल से सत्ताधारी पार्टी के साथ चल रही ज्वालामुखी की जनता, रोचक है मुकाबला

Wed, 30 Nov 2022 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Nov 2022 11:58 AM IST
सार

बीते 15 सालों में ज्वालामुखी की जनता ने सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को ही कमान सौंपी है। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Jawalamukhi Assembly Seat Profile And History
रविंद्र रवि, संजय रत्न। - फोटो : संवाद

विस्तार

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ अनुभवी नेता रविंद्र रवि को चुनावी मैदान में उतारा है। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें भाजपा से रविंद्र रवि, कांग्रेस से संजय रत्न, आम आदमी पार्टी से होशियार सिंह भारती, बहुजन समाज पार्टी से सुशील कुमार व आजाद उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के बागी अतुल कौशल के साथ आजाद उम्मीदवार सुनील कुमार मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि पहली बार ज्वालामुखी में चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में माना जा रहा है। 

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


ज्वालामुखी विधानसभा के चुनावी इतिहास की बात की जाए तो बीते 15 सालों में ज्वालामुखी की जनता ने सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को ही कमान सौंपी है। साल 2007 में भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला ने यहां से मतदान जीता था। वहीं 2012 में सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस प्रत्याशी संजय रत्न यहां से चुनाव जीते। इसके बाद साल 2017 में फिर भाजपा की सरकार आई और जनता ने रमेश धवाला को जीताकर विधानसभा में भेजा। वहीं अब 2022 चुनावों में यहां से कौन जीतता है, यह तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


74 फीसदी मतदान
ज्वालामुखी विधानसभा में इस बार 74 फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 78,661 है, जिसमें 39,355 पुरुष व 39,306 महिला मतदाता हैं। 12 नवंबर को 58,268 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 26,706 पुरुष और 31,562 महिलाएं हैं। महिलाएं मतदान करने में आगे रहीं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed