फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Jaisinghpur Assembly Seat Profile and History

Jaisinghpur Assembly Seat: जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर

Wed, 30 Nov 2022 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 03:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में इस बार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में ही सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Jaisinghpur Assembly Seat Profile and History
रविंद्र धीमान, यादविंद्र गोमा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में इस बार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में ही सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब 8 दिसंबर को तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजता है। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्सीमांकन के बाद दो बार चुनाव हुए हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इसमें एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा यहां से रिवाज बदलने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी है, वहीं कांग्रेस भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। इस सीट पर भाजपा से रविंद्र धीमान, यादविंद्र गोमा कांग्रेस और संतोष कुमार ने आप से मौजूदा चुनाव लड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


54,508 ने किया अपने मत का इस्तेमाल
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 83,461 मतदाता हैं। इनमें 40,915 पुरुष, 42,544 महिला व दो मतदाता थर्ड जेंडर श्रेणी के हैं। इन 83,461 मतदाताओं में से  54,508 ने इस चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया। क्षेत्र में 24,230 पुरुष व 30,278 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर यहां पर 65.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed