फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Election 2022: Ghumarwin Assembly Seat Profile And History

Ghumarwin Assembly Seat: राकेश चोपड़ा ने रोचक बनाया मुकाबला, भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

Sun, 27 Nov 2022 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

घुमारवीं सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग से बनी दूरियों के चलते राकेश चोपड़ा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा और घुमारवीं से आप के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Ghumarwin Assembly Seat Profile And History
राजेंद्र गर्ग, राजेश धर्माणी, राकेश चोपड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा मतदाताओं वाली घुमारवीं विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार भाजपा से खफा होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे राकेश चोपड़ा ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री और वर्तमान में घुमारवीं सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग से बनी दूरियों के चलते राकेश चोपड़ा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा और घुमारवीं से आप के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इस बार घुमारवीं से भाजपा के राजेंद्र गर्ग, कांग्रेस के राजेश धर्माणी, आम आदमी पार्टी के राकेश चोपड़ा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से योगेश ठाकुर, बहुजन सभा पार्टी से प्रेमलाल, निर्दलीय वरुण कुमार ठाकुर, निर्दलीय नंदलाल, निर्दलीय मनोहर शर्मा मैदान में है। साल 2017 में घुमारवीं में कुल 57.96 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र गर्ग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजेश धर्माणी को 10,435 वोटों के अंतर से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं में 73.81 फीसदी मतदान
घुमारवीं विस क्षेत्र में इस बार 73.81 फीसदी मतदान हुआ है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 88891 है। इनमें से 65,740 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया, जिनमें 30550 पुरुष और 35189 महिलाएं शामिल है।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed