फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Dharamshala Assembly Seat Profile and History

Dharamshala Assembly Seat: धर्मशाला सीट पर रिपीट नहीं कर पाया कोई विधायक, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

Tue, 29 Nov 2022 11:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 11:34 PM IST
सार

 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में हर बार नया विधायक होता है। यहां से अभी तक कोई भी विधायक रिपीट नहीं कर पाया है। इस बार धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Dharamshala Assembly Seat Profile and History
राकेश चौधरी और सुधीर शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन और धार्मिक नगरी के नाम से मशहूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में इस बार भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में हर बार नया विधायक होता है। यहां से अभी तक कोई भी विधायक रिपीट नहीं कर पाया है। इस बार धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इनमें से भाजपा से राकेश चौधरी और कांग्रेस से सुधीर शर्मा के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा से बागी हुए विपन नेहरिया भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। फिर भी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस पार्टी में ही सीधी टक्कर मानी जा रही है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के सुधीर शर्मा विजयी रहे थे। जबकि 2017 में भाजपा के किशन कपूर ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2007 में भी भाजपा से किशन कपूर कांग्रेस की चंद्रेश कुमार को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 70.92 फीसदी मतदान
वहीं इस बार विधानसभा क्षेत्र में 70.92 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। 12 नवंबर को हुए चुनावों में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 28,815 पुरुष, जबकि 29,974 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके अलावा एक थर्ड जेंडर मतदाता ने भी स्मार्ट नगरी में अपना वोट दिया है।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed