{"_id":"638dda373f41b379eb521a5d","slug":"himachal-election-2022-dhaniram-shandil-said-that-if-there-is-no-consensus-in-the-legislature-party-the-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: धनीराम शांडिल बोले- विधायक दल में सहमति नहीं बनी तो हाईकमान तय करेगा सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: धनीराम शांडिल बोले- विधायक दल में सहमति नहीं बनी तो हाईकमान तय करेगा सीएम
Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
सार
पूर्व मंत्री और सोलन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आठ दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कहा कि चुनाव में कांग्रेस को हर वर्ग का साथ मिला है।
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री और सोलन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आठ दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कहा कि चुनाव में कांग्रेस को हर वर्ग का साथ मिला है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर शांडिल बोले, कांग्रेस में विधायक ही अपने दल के नेता को चुनेंगे। यदि इसमें सहमति नहीं बनती है तो हाईकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा।
विज्ञापन
हालांकि, जब शांडिल से मुख्यमंत्री बनने पर सवाल किया गया तो वह बोले, मुझे जो भी पद हाईकमान देगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा, फिर चाहे वह मुख्यमंत्री का हो या फिर कोई और। शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धन बल से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस को इन चुनाव में जन बल का साथ मिला है। कहा कि कांग्रेस ने जितने भी वादे अपने घोषणापत्र में किए हैं, वह जुमले नहीं हैं। सत्ता में आते ही उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में बेहतर प्रबंधन के लिए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, संजय दत्त समेत सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन