फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Dehra Assembly Seat Profile And History

Dehra Assembly Seat: देहरा में 2012 से कांग्रेस ने नहीं खोला खाता, इस बार फिर चुनौती

Wed, 30 Nov 2022 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Nov 2022 12:33 PM IST
सार

2012 में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि ने यहां जीत दर्ज की। 2017 में यहां आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने रविंद्र रवि को हराया।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Dehra Assembly Seat Profile And History
रमेश धवाला, डॉ. राजेश शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

साल 2012 में पुनर्सीमांकन के बाद विधानसभा क्षेत्र देहरा उभर कर सामने आया। इस सीट को बाहरी नेताओं के लिए प्रयोगशाला के तौर पर जाना जाता है। 10 सालों के चुनावी इतिहास में कांग्रेस पार्टी अब तक यहां जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 2012 में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि ने यहां जीत दर्ज की। वहीं 2017 में यहां आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने रविंद्र रवि को हराया।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


देहरा विधानसभा क्षेत्र में जीत की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा-कांग्रेस को इस बार फिर आजाद उम्मीदवार होशियार सिंह की फिर चुनौती है। इस सियासी किले को भेदने के लिए कांग्रेस ने जहां डॉ. राजेश शर्मा को अपना सिपाही बनाया है वहीं भाजपा ने अपने अनुभवी नेता रमेश धवाला को सियासी रणभूमि में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यहां छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा ने रमेश धवाला, कांग्रेस से डॉ. राजेश शर्मा, आप से कर्नल मनीष धीमान, निर्दलीय के तौर पर होशियार सिंह, वरुण कुमार, बीएसपी की ओर से हरबंस सिंह चुनावी मैदान में हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र में 83,423 मतदाता हैं। 12 नवंबर को 31,551 महिला मतदाताओं और 27,628 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल 59,179 वोट डाले गए।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed