सियासत: अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव ने छोड़ी कांग्रेस
अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्ष महाजन के भाजपा में जाने के बाद जिला चंबा में कांग्रेस पदाधिकारी और उनके समर्थक एक के बाद एक प्रदेश और जिलास्तरीय पदाधिकारी अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कन्वीनर और कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने समस्त पदों से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र की घोषणा करते समय विजय कुमार के चेहरे से भी उनका दर्द झलकता दिखा। कहा कि कांग्रेस पार्टी में सदा उनकी अनदेखी होती रही है। वह हर्ष महाजन के साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा करते रहेंगे।
पार्टी में राष्ट्र, प्रदेश और जिलास्तर पर निम्न पदाधिकारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि पार्टी के विभिन्न पदों से त्यागपत्र देना कांग्रेस के लिए झटका साबित होगा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 52 पंचायतें, 11 वार्ड और 122 बूथ हैं जिसमें 24,000 अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। कहा कि गुलाम नवी और हर्ष महाजन का पार्टी छोड़ना विधानसभा चुनाव में असर डालेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को आरंभ किया है। विस चुनाव में जीत के लिए उन्हें बूथ स्तर पर बैठे कर लोगों को जोड़ना चाहिए।
कांग्रेस के पवन कुमार और बालकृष्ण ने थामा आप का दामन
आम आदमी पार्टी (आप) की नीतियों से प्रभावित होकर मंगलवार को शिमला में कांग्रेस नेता पवन कुमार और बालकृष्ण ने आप का दामन थाम लिया। ये दोनों कांग्रेस में लगभग 20 साल तक विभिन्न पदों पर रहे। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने दोनों को सदस्यता ग्रहण करवाते हुए कहा कि आप प्रदेश की जनता के दिलों में है। केजरीवाल मॉडल लोगों को पसंद आ रहा है। पवन कुमार ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद में फंसी हुई है।