लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 17 और प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने 63 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पांच सीटों को लेकर अभी भी पेच फंसा है। संभावित है कि शुक्रवार को शेष पांचों पर प्रत्याशी भी तय हो जाएंगे। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। शिमला शहर से पूर्व उपमहापौर हरीश जनारथा, भरमौर से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांगड़ा से पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जोगिंद्रनगर से सुरेंद्रपाल ठाकुर, बिलासपुर से बंबर ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया, आनी से बंसीलाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, नालागढ़ से हरदीप बावा चुनाव लड़ेंगे।
यहां देखें पूरी सूची
पहली सूची में शामिल प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
चुराह यशवंत खन्ना
चंबा नीरज नैयर
डलहौजी आशा कुमारी
भटियात कुलदीप पठानिया
नूरपुर अजय महाजन
जवाली चंद्र कुमार
जसवां परागपुर सुरेंद्र मनकोटिया
ज्वालामुखी संजय रत्न
नगरोटा बगवां रघुवीर बाली
शाहपुर केवल पठानिया
धर्मशाला सुधीर शर्मा
पालमपुर आशीष बुटेल
बैजनाथ किशोरी लाल
लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर
कुल्लू सुंदर ठाकुर
बंजार खीमी राम
सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर
सराज चेतराम ठाकुर
द्रंग कौल सिंह ठाकुर
मंडी चंपा ठाकुर
बल्ह प्रकाश चौधरी
भोरंज सुरेश कुमार
सुजानपुर राजेंद्र सिंह राणा
बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल
नादौन सुखविंद्र सिंह सुक्खू
हरोली मुकेश अग्निहोत्री
ऊना सतपाल रायजादा
झंडूता विवेक कुमार
घुमारवीं राजेश धर्माणी
श्रीनयना देवी रामलाल ठाकुर
अर्की संजय अवस्थी
दून रामकुमार चौधरी
सोलन धनीराम शांडिल
कसौली विनोद सुल्तानपुरी
पच्छाद दयाल प्यारी
नाहन अजय सोलंकी
श्री रेणुकाजी विनय कुमार
शिलाई हर्षवर्द्धन चौहान
चौपाल रजनीश किमटा
ठियोग कुलदीप सिंह राठौर
कसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह
शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह
जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर
रामपुर नंदलाल
रोहड़ू मोहनलाल ब्राक्टा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Please wait...
Please wait...
Followed