फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, Congress Candidate Second List 2022 latest update for Himachal Pradesh Chunav

Himachal Election: 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, नहीं बन रही सहमति

Wed, 19 Oct 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 09:33 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए 22 प्रत्याशियों का चयन करने को बुधवार को दिन भर नई दिल्ली में बैठकों के दौर चले। रात दस बजे तक पार्टी की विशेष कमेटी कोई आम सहमति नहीं बना सकी।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress Candidate Second List 2022  latest update for Himachal Pradesh Chunav
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 22 प्रत्याशियों का चयन करने को बुधवार को दिन भर नई दिल्ली में बैठकों के दौर चले। रात दस बजे तक पार्टी की विशेष कमेटी कोई आम सहमति नहीं बना सकी। हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी को 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार देर रात को कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियाें की सूची जारी कर दी थी।

विज्ञापन


अब शिमला शहरी, किन्नौर, नालागढ़, बिलासपुर, हमीरपुर, सरकाघाट, कांगड़ा, गगरेट, चिंतपूर्णी, भरमौर, जयसिंहपुर, पांवटा साहिब, करसोग, नाचन, आनी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, इंदौरा, सुलह, देहरा, कुटलैहड़ और मनाली से प्रत्याशी तय करना शेष हैं। भाजपा छोड़कर आने वाले नेताओं के इंतजार और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बनने से सूची को अंतिम रूप देने में अड़चन खड़ी हो गई है। संभावित है कि गुरुवार को कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


सोनिया से मिले केहर सिंह खाची 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला शिमला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। खाची ने बताया कि उन्हें सोनिया गांधी ने ठियोग-कुमारसेन में पार्टी को एकजुट करने का जिम्मा सौंपा है। पार्टी ने यहां से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है। खाची ने सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि सभी पार्टी कार्यकर्ता राठौर के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रतिभा ने दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि खरगे के नेतृत्व में देश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed