फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal election 2022, CM Yogi adityanath said that mountain like firmness and water like sensation among the

Himachal Election: सीएम योगी बोले- हिमाचल के युवाओं में पहाड़ जैसी दृढ़ता व पानी जैसी संवेदना

Wed, 02 Nov 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/बिझड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/बिझड़ी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में यहां विकास बुलेट की रफ्तार से हुआ है। कांग्रेस परिवारवाद तक सीमित है। कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं, सैनिकों का सम्मान नहीं है।

विज्ञापन
himachal election 2022, CM Yogi adityanath said that mountain like firmness and water like sensation among the
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : https://twitter.com/myogiadityanath

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडी के सरकाघाट के बलद्वाड़ा और हमीरपुर के बिझड़ी में चुनावी जनसभाओं में कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों में सज्जनता, शौर्य व पराक्रम दिखता है। यहां के युवाओं में पहाड़ जैसी दृढ़ता व पानी जैसी संवेदना है। दोनों के मिश्रण से यहां के जवान देश की रक्षा करते हैं। वन रैंक, वन पेंशन देकर मोदी सरकार ने सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के आने का मतलब माफिया और भ्रष्टाचार लाना है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में यहां विकास बुलेट की रफ्तार से हुआ है।

विज्ञापन


कांग्रेस परिवारवाद तक सीमित है। कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं,सैनिकों का सम्मान नहीं है। न अयोध्या, न काशी, केदारपुरी न महाकाल था। केवल एक खानदान के विकास का एजेंडा था। इस कारण कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। भारत में हर नौजवान को काम मिले, इसलिए मिशन रोजगार के तहत अग्निपथ योजना तैयार की है। शाह ने कहा कि हिमाचल संगठन की दृष्टि से भाजपा को नेतृत्व दे रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इसी माटी के सपूत हैं। भारत का दुनिया में परचम लहरा रहा है। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया था, उसे पछाड़कर भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। वैश्विक संकट के समय दुनिया भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तरफ देखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed