फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Chief Electoral Officer Manish Garg said that General voters increased by 10.7 percent

Himachal Chunav: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग बोले- विधानसभा चुनाव में 10.7 फीसदी बढ़े आम वोटर

Sat, 26 Nov 2022 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 07:16 PM IST
सार

गर्ग ने कहा कि इस विश्लेषण के माध्यम से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 2017 के उपरांत 2022 के विधानसभा चुनावों में नए पंजीकृत मतदाताओं की मतदान प्रतिशतता लगभग 80.5 रही। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Chief Electoral Officer Manish Garg said that General voters increased by 10.7 percent
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार आम मतदाताओं की संख्या में 10.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले चुनावों में वोटरों की संख्या 49.88 लाख थी, जो अब बढ़कर 55.25 लाख हो गई। इनमें 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 1.93 लाख नए मतदाता भी शामिल हैं। युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 2524 चुनाव साक्षरता क्लब और 7881 चुनावी पाठशालाओं का भी गठन किया गया।  सीईओ ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में सेवा अहर्ता मतदाताओं और मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मतदाताओं के डाक मतपत्रों को छोड़कर कुल 37.27 लाख लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। जबकि इस बार कुल 41.60 लाख लोगों ने मतदान किया।

विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप मतदान प्रतिशतता में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 5.37 लाख, जबकि मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या में 4.33 लाख की वृद्धि हुई है। गर्ग ने कहा कि इस विश्लेषण के माध्यम से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 2017 के उपरांत 2022 के विधानसभा चुनावों में नए पंजीकृत मतदाताओं की मतदान प्रतिशतता लगभग 80.5 रही। चुनाव आयोग के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं की जागरूकता के लिए उत्सव कार्यक्रम और राज्यव्यापी चुनाव जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में नए मतदाताओं के नामांकन और मत प्रतिशतता में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed