फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Election 2022: Bilaspur Sadar Assembly Seat Profile and History

Bilaspur Sadar Assembly Seat: बिलासपुर सदर विधानसभा सीट पर देश भर की नजर, जानें वजह

Mon, 28 Nov 2022 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 06:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार सदर बिलासपुर सीट की चर्चा प्रदेश में ही नहीं देश भर में है। इस सीट पर 8 दिसंबर को नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Bilaspur Sadar Assembly Seat Profile and History
त्रिलोक जम्वाल और बंबर ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार सदर बिलासपुर सीट की चर्चा प्रदेश में ही नहीं देश भर में है। बिलासपुर सदर हॉट सीट बनी हुई है। सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की यह पैतृक सीट रही है। नड्डा यहां से तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि, एक बार हार का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार भाजपा को यहां से अपनों से ही चुनौती मिली है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिले और उनकी खुद की सीट होने से यहां पर भाजपा की प्रतिष्ठा वर्तमान में दांव पर है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इस सीट पर 8 दिसंबर को नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा ने सदर सीट से टिकट बदल कर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस से बंबर ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी से अमर सिंह चौधरी, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से पूजा पाल, स्वाभिमान पार्टी से बल राम शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से अमरनाथ, निर्दलीय  सुभाष शर्मा, लता चंदेल और पीयूष कांगा मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


75.97 फीसदी हुआ मतदान 
सदर विधानसभा में 75.97 फीसदी मतदान हुआ है। सदर क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 82,996 है, लेकिन यहां 63,475 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जिनमें 30,682 पुरुष और 32,793 महिला मतदाता हैं।


सिर्फ एक निर्दलीय ही जीतने में रहा सफल
बिलासपुर सीट से मात्र एक निर्दलीय उम्मीदवार ही जीतकर विधानसभा पहुंचा है। वर्ष 1977 में आनंद चंद ने बतौर निर्दलीय जीत दर्ज की थी। भाजपा ने छह बार और कांग्रेस ने पांच बार जीत दर्ज की है। 

कब कौन जीता
साल          विधायक                    पार्टी
1967        दौलत राम सांख्यान        कांग्रेस
1972        किशोरी लाल                कांग्रेस
1977        आनंद चंद                   निर्दलीय
1982        सदा राम ठाकुर            भाजपा
1985        बाबू राम गौतम             कांग्रेस
1990        सदा राम ठाकुर            भाजपा
1993        जगत प्रकाश नड्डा         भाजपा
1998        जगत प्रकाश नड्डा        भाजपा
2003        तिलक राज शर्मा          कांग्रेस
2007        जगत प्रकाश नड्डा        भाजपा
2012        बंबर ठाकुर                कांग्रेस
2017        सुभाष ठाकुर              भाजपा


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed