फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, BJP gave tickets to 21 new faces and six women candidates

BJP Candidate HP: हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उतारे 21 नए चेहरे, छह महिलाओं को भी टिकट

Thu, 20 Oct 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा के पास अब विधानसभा चुनाव के लिए 21 नए चेहरे हैं। सिटिंग विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी फैक्टर के कारण नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। 
loader
himachal election 2022, BJP gave tickets to 21 new faces and  six women candidates
कैप्टन (रि.) रणजीत सिंह, लोकेंद्र कुमार, नारायण सिंह, कौल नेगी और माया शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा हाईकमान ने शेष बची छह और हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीटों पर गुरुवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। रमेश धवाला और रविंद्र सिंह रवि को एक-दूसरे की सीटों पर उतारा गया है। देहरा से विधायक धवाला, ज्वालामुखी से पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि चुनाव लड़ेंगे। अभी तक धवाला ज्वालामुखी से चुनाव लड़े हैं, जबकि रविंद्र ने दो बार देहरा से चुनाव लड़ा है। इसके अलावा कुल्लू से पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, बड़सर से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की पत्नी माया शर्मा, हरोली से प्रो. रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को टिकट मिले हैं। निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को भाजपा में शामिल करने के बावजूद प्रत्याशी नहीं बनाया। केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने अब सभी 68 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।



भाजपा ने छठी महिला प्रत्याशी चुनावी रण में उतारी 
भाजपा ने चुनावी रण में छठी महिला प्रत्याशी बड़सर से माया शर्मा उतारी हैं। उनके अलावा रोहड़ू से शशिबाला, पच्छाद से रीना कश्यप, शाहपुर से सरवीण चौधरी, इंदौरा से विधायक रीता धीमान और चंबा से इंदिरा कपूर को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के चुनाव में भी भाजपा ने छह महिला प्रत्याशी बनाए थे। 


भाजपा के पास अब 21 नए चेहरे 
भाजपा के पास अब विधानसभा चुनाव के लिए 21 नए चेहरे हैं। सिटिंग विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी फैक्टर के कारण नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। बुधवार को जारी पहली सूची में 19 नए चेहरे थे, जबकि गुरुवार को जारी दूसरी और अंतिम सूची में माया शर्मा और कौल नेगी के रूप में दो और नए प्रत्याशी चुनावी रण में उतारे हैं। भरमौर से डॉ. जनक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, जवाली से संजय गुलेरिया, धर्मशाला से राकेश चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, कांगड़ा से पवन काजल, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा, आनी से लोकेंद्र कुमार, करसोग से दीपराज कपूर, द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर, धर्मपुर से रजत ठाकुर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, सुजानपुर से कैप्टन (रि.) रणजीत सिंह, शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा, ठियोग अजय श्याम, रेणुका से नारायण सिंह और किन्नौर से सूरत नेगी। 

भाजपा को चुनावी दृष्टि पत्र के लिए प्राप्त हुए 25000 सुझाव 

विधानसभा चुनाव का दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए भाजपा को 25,000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। करीब 20,000 से अधिक सुझाव पार्टी की ओर से भेजी गए सुझाव पेटियों से मिले हैं। जबकि, ऑनलाइन प्राप्त हुए सुझावों का आंकड़ा भी 5,000 से अधिक है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश पार्टी मुख्यालय में चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार की देखरेख में सुझाव पेटियों को खोला गया।

इस मौके पर प्रो. सिकंदर ने कहा कि इन सुझाव पेटियों को भाजपा प्रचार वाहनों में रखा गया था। उन्होंने बताया कि सुझाव देने वालों में कॉलेज के छात्र, किसान, सरकारी कर्मचारी, व्यवसायी, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी है। दृष्टि पत्र फाइनल करने तक सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में अपना दृष्टि पत्र पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed