फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, Balbir singh Verma BJP and Vikramaditya singh Congress in Billionaire , know the asset

Himachal: बलवीर वर्मा और विक्रमादित्य सिंह अरबपति, जानें टॉप 10 करोड़पति प्रत्याशियों की संपत्ति

Thu, 03 Nov 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 10:31 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार चुनावी मैदान में दो अरबपति और कई करोड़पति प्रत्याशी उतरे हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Balbir singh Verma BJP and Vikramaditya singh Congress in Billionaire , know the asset
भाजपा प्रत्याशी बलवीर वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार चुनावी मैदान में दो अरबपति और कई करोड़पति प्रत्याशी उतरे हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलवीर वर्मा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह अरबपति हैं। विधानसभा चुनाव लड़ रहे टॉप 10 करोड़पतियों में कांग्रेस के छह, भाजपा और आप का एक-एक प्रत्याशी शामिल है।

विज्ञापन


सबसे अमीर प्रत्याशियों में बलवीर वर्मा पहले नंबर पर हैं। इनके पास 1,28,45,25,778 रुपये (128 करोड़) हैं। दूसरे नंबर पर विक्रमादित्य हैं। इनके पास 1,01,39,61,033 (101 करोड़) की चल-अचल संपत्ति है। हिमाचल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप), माकपा और अन्य 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें से 94 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एडीआर ने चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। इन प्रत्याशियों में 201 राष्ट्रीय दलों, 67 राज्य दलों, 45 गैर मान्यता प्राप्त दलों और 99 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 412 में से 94.23 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पांच के खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार करने, तीन पर हत्या करने (आईपीसी 302) और दो उम्मीदवारों पर हत्या का प्रयास (आईपीसी 307) करने से संबंधित मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख दलों ने आपराधिक मामले घोषित 18 से 64 फीसदी प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि धनबल और बाहुबल की भूमिका इस तथ्य से स्पष्ट है कि चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने 36 से 90 फीसदी करोड़पति उम्मीदवारों और 18 से 64 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा हैं। 

टॉप 10 करोड़पति प्रत्याशियों की सूची
नाम                   पार्टी        चल अचल संपत्ति (रुपयों में)

बलवीर वर्मा        भाजपा        1,28,45,25,778
विक्रमादित्य       कांग्रेस        1,01,39,61,033
आरएस बाली       कांग्रेस        92,36,27,042
राम कुमार          कांग्रेस        73,76,21,068
अभिषेक सिंह      आप           65,59,12,561
राजेश शर्मा         कांग्रेस        61,51,30,730
अनिल शर्मा        भाजपा       57,48,41,205
संजय पराशर      निर्दलीय     36,03,54,528
राजेंद्र सिंह           कांग्रेस      31,97,28,503
रजनीश खिमटा    कांग्रेस      30,24,48,558

सबसे ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशियों पर मामले
पार्टी     प्रत्याशी    घोषित अपराधी    गंभीर अपराधी

भाजपा    68            12                      6
कांग्रेस    68            36                     17
आप       67            12                     6
बसपा    53              2                      1


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed