{"_id":"6361395ba156fa1e2527bd50","slug":"himachal-election-2022-amit-shah-said-that-now-there-is-democracy-the-era-of-the-king-and-queen-is-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: अमित शाह बोले-अब लोकतंत्र है, राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: अमित शाह बोले-अब लोकतंत्र है, राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया
Tue, 01 Nov 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)/शिमला/करसोग (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)/शिमला/करसोग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:52 PM IST
सार
शाह ने मंगलवार को चंबा के सिहुंता, मंडी के करसोग और शिमला के भट्ठाकुफर में चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अब लोकतंत्र है, राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है। दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कांग्रेस सिर्फ मां-बेटे की पार्टी है, जहां पर युवाओं का कोई स्थान नहीं है। केवल भाजपा में ही महिलाओं और युवाओं को स्थान मिला है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं। शाह ने मंगलवार को चंबा के सिहुंता, मंडी के करसोग और शिमला के भट्ठाकुफर में चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सिहुंता में शाह ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तानी आतंकी आते थे और हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार वोट बैंक के चक्कर में कुछ नहीं करती थी। उड़ी और पुलवामा में आतंकी हमले हुए। आतंकी इस बात से अनभिज्ञ थे कि अब केंद्र में मौनी बाबा की नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी की सरकार है। दस दिन के भीतर एयर और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के छक्के छुड़ाने का काम किया गया। मोदी ने ही अयोध्या मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉर्डिडोर बनवाया और उज्जैन मंदिर लोकार्पित किया। करसोग के बरल ग्राउंड में भी शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर दिखाया। कुछ लोग इसे हटाने पर देश जलाने की बात करते थे, लेकिन कूड़ा तक जलाने की हिम्मत नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अब भारत की सीमा या सेना पर कोई भी हिमाकत करे तो उसे झुका दिया जाता है। यह मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व की निशानी है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्ठाकुफर में शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास मां-बेटे के अलावा कुछ नहीं है। दिल्ली और हिमाचल में भी मां-बेटा रह गए हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले विकास की बात करते हैं, पर वे राहुल गांधी से पूछते हैं कि वह हिमाचल तो नहीं आएंगे। शाह ने कहा कि अगले पांच साल में भाजपा हिमाचल को नशा मुक्त बनाएगी, नशा बेचने और बनाने वालों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि विधानसभा चुनाव में जीत दिलाकर डबल इंजन की सरकार को फिर सत्ता में लाएं।
विज्ञापन
शाह ने ली शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक
शाम को अमित शाह ने शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, पूर्व प्रभारी मंगल पांडे समेत शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।