फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal election 2022, Amit Shah said that Congress has no credibility left in the country, who will believe

Himachal: अमित शाह बोले- कांग्रेस की देश में साख नहीं बची, हिमाचल में गारंटियों पर कौन विश्वास करेगा

Wed, 02 Nov 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/नादौन(हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/नादौन(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम और नादौन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
 

विज्ञापन
himachal election 2022, Amit Shah said that Congress has no credibility left in the country, who will believe
नादौन में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस कांग्रेस की देश में कोई साख नहीं बची है, उसकी ओर से हिमाचल की जनता को दी जा रही दस गारंटियों पर कौन विश्वास करेगा। कांग्रेस ने केंद्र में दस साल ऐसी सरकार चलाई कि उसके घोटाले गिनने मुश्किल थे। तब 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए गए। पीएम मोदी के शासन में घोटाले ढूंढना मुश्किल हैं। यह बात बुधवार को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम और नादौन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार ने खूब विकास किया है, जिसके चलते कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कहने को कुछ नहीं है।  अगले पांच सालों में हिमाचल को ड्रग्स मुुक्त बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। मोदी ने हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क का तोहफा दिया है। मोदी का सपना है कि हिमाचल देशभर में नंबर एक राज्य बने। शाह बोले, कांग्रेस हाईकमान ने कहा है कि हिमाचल में कुछ सीटें जीतनी पड़ेंगी। इसलिए सात-आठ सीटों पर कुछ लोगों को कहा कि जाओ भैया तुम सभी मुख्यमंत्री हो।
विज्ञापन


शाह ने कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं नादौन से प्रत्याशी सुखविंद्र सुक्खू पर चुटकी लेते कहा कि एक व्यक्ति यहां नादौन में भी घूम रहा है, लेकिन उन्हें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि यह राजा-रानी की पार्टी है। भाजपा ने ऐसा व्यक्ति नादौन में प्रत्याशी दिया है, जो लोगों के काम करता है। शाह ने कहा कि वीर भूमि हिमाचल में मैं जब भी आता हूं तो यहां की वीर माताओं को प्रणाम करता हूं। देश में सबसे ज्यादा यहां की माताओं ने अपने बेटे सेना में भेजकर देश की सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है। मोदी ने वन रैंक वन पेंशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये सैनिकों के खाते में डाले। शाह ने कहा कि राहुल गांधी कभी नादौन नहीं आएंगे, क्योंकि वह पद यात्रा पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में वही राज करेगा जो लोगों के बीच काम करेगा : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट उसी को देना चाहिए, जो अपने काम का हिसाब दे। राजा-रानियों का जमाना जा चुका है। अब वही राज करेंगे, जो लोगों के बीच काम करेंगे। कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार के समय आलिया, मालिया और जमालिया भारत में घुस आते थे। हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। 2014 में मोदी पीएम बने तो पाकिस्तान ने उरी और पुलवामा में हमले की गलती कर दी। दस दिन के भीतर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक को अंजाम देकर उनके घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया गया। तब पीएम मोदी ने पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में एक मजबूत संदेश भेजा कि भारत की सीमा और भारत की सेना के साथ छेड़खानी करोगे तो उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

कहा कि हिमाचल में वही राज करेगा, जो लोगों की बीच काम करेगा। कांग्रेस साठ साल सत्ता में रहकर राम मंदिर नहीं बना पाई। मोदी ने दूसरे कार्यकाल में ही भव्य मंदिर की नींव डाली। कहा कि हिमाचल वालो, 2024 में अयोध्या का टिकट कटवाकर रख लो। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक परिवार की चार पीढ़ियों ने देश पर राज किया है। राहुल गांधी तो धर्मशाला आने वाले नहीं हैं। उनकी पार्टी के लोग यहां वोट मांगने जरूर आएंगे। उनसे साठ सालों का हिसाब मांगें। कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात में जन्मे हैं, मगर वह हिमाचल के ही बाशिंदे हैं। हिमाचल उनकी कर्मभूमि रही है। 

कांग्रेस ने 370 को साठ साल बच्चे की तरह गोद में सहलाया
साठ साल तक नेहरू की कांग्रेस ने धारा-370 और 35-ए को बच्चे की तरह गोद में सहलाया, क्योंकि उनको तुष्टिकरण की राजनीति करनी थी। कांग्रेस, सपा, बसपा और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता संसद में बोलते थे कि धारा-370 को हाथ भी लगाया तो खून की नदियां बहेंगी। मोदी को देश की जनता ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और 5 अगस्त, 2019 में इन दोनों को समाप्त कर दिया गया। तब खून की नदियां तो दूर की बात, किसी की कंकड़ फेंकने की हिम्मत भी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed