{"_id":"635028a8114aa64ade12d2fa","slug":"himachal-election-2022-aap-candidate-second-list-released-for-himachal-pradesh-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची
Wed, 19 Oct 2022 11:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:00 PM IST
सार
देर रात जारी सूची के साथ ही आप ने 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। यह सूची आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले चार टिकट फाइनल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को 54 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार देर रात जारी सूची के साथ ही आप ने 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। यह सूची आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि को सुलह से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, होशियार सिंह को ज्वालामुखी सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने तीन महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
कहां से किसे मिले टिकट
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी
चुराह नंद कुमार जरयाल
भरमौर प्रकाश चंद भारद्वाज
चंबा शशि कांत
डलहौजी मनीष सरेन
नुरपूर मनीषा कुमारी
इंदौरा जगदीश बग्गा
ज्वाली कैप्टन बलदेव राज
देहरा मनीष धीमान
जसवां परागपुर साहिल चौहान
ज्वालामुखी होशियार सिंह
जयसिंहपुर संतोष कुमार
सुलह रविंद्र सिंह रवि
कांगड़ा राज कुमार जसवाल
शाहपुर अभिषेक ठाकुर
धर्मशाला कुलवंत राणा
पालमपुर संजय भारद्वाज
मनाली अनुराग प्रार्थी
कुल्लू शेर सिंह
बंजार नीरज सैणी
आनी इंद्र पॉल
करसोग भगवंत सिंह
सुंदरनगर पूजा ठाकुर
नाचन जाबना चौहान
सिराज गीता नंद ठाकुर
जोगेंद्रनगर रवि पॉल सिंह
धर्मपुर राकेश मल्होत्रा
मंडी श्याम लाल
बल्ह ताराचंद भाटिया
भोरंज रंजनी कौशल
सुजानपुर अनिल राणा
हमीरपुर सुशील कुमार
बडसर गुलशन सोनी
नादौन शैंकी ठुकराल
हरोली रविंद्र पॉल सिंह मान
ऊना राजीव गौतम
कुटलैहड़ अनिल मनकोटिया
झंडूता सुधीर सुमन
घुमारवीं राकेश चौपड़ा
बिलासपुर अमर सिंह चौधरी
नैनादेवी नरेंद्र ठाकुर
अर्की जीतराम शर्मा
नालागढ़ धर्मपाल चौहान
दून स्वर्ण सिंह सैणी
सोलन अंजू राठौर
कसौली हरमेल धीमान
नाहन सुनील शर्मा
श्री रेणुका जी ले. कर्नल राम कृष्ण
शिलाई नाथूराम चौहान
शिमला चमन प्रकाश अजटा
शिमला ग्रामीण प्रेम ठाकुर
जुब्बल-कोटखाई श्रीकांत चौहान
रोहड़ू अश्वनी कुमार
किन्नौर तरसेम सिंह
पहली सूची में इन्हें मिले थे टिकट
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में डॉ. राजन सुशांत फतेहपुर, मनीष ठाकुर पावंटा साहिब, उमाकांत डोगरा नगरोटा बगवां और सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से आप ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
यहां देखें पूरी सूची

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम समेत नौ उम्मीदवारों ने किया नामांकन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन भरने की प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को जिलों में नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिला मंडी की सराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (57) पुत्र दिवंगत जेठू राम, गांव तांदी, डाकघर व तहसील थुनाग ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से मेजर (सेवानिवृत्त) खेम सिंह ठाकुर (51) पुत्र ब्रिकम सिंह गांव खिउरी, डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह ने निर्दलीय उम्मीदवार, बल्ह विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चौधरी (60) पुत्र सोहन लाल, हाउस नंबर 45/2 डडौर, तहसील बल्ह ने कांग्रेस, इंद्र सिंह गांधी (60) पुत्र गांधी राम गांव घट्टा, डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा। बिलासपुर जिले में राजेश धर्माणी (50) पुत्र रतन लाल ग्राम जमण, तहसील घुमारवीं ने कांग्रेस, शिमला जिले में विशेषर लाल (53) पुत्र स्व. शुकरू राम, गांव व डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर बुशहर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय, हमीरपुर जिले में नरेश कुमार दरजी (54) पुत्र ओम प्रकाश, ग्राम सासन डाकघर झनियारी देवी ने हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार, जिला कांगड़ा सुलह विधानसभा क्षेत्र से सुमन कुमार (27) पुत्र करतार चंद, गांव पधेड़, डाकघर बल्ला, तहसील पालमपुर ने भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी के उम्मीदवार और इसी विधानसभा क्षेत्र से चंद्र भान (56) पुत्र भोला नाथ, गांव मंधेड़, डाकघर बोदा, तहसील पालमपुर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।