फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal election 2022, 9000 transfer applications in 15 days in state

Himachal Election 2022: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिमाचल में 15 दिन में 9,000 तबादला आवेदन

Fri, 30 Sep 2022 06:59 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
आचार संहिता से पहले कर्मचारी मनपसंद जगह पर स्थानांतरण करवाने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। मंत्रियों के दफ्तरों से मुख्यमंत्री कार्यालय में धड़ाधड़ स्थानांतरण आदेश के डीओ पहुंच रहे हैं।
loader
himachal election 2022, 9000 transfer applications in 15 days in state
तबादला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियों में तबादलों के लिए होड़ मच गई है। बीते 15 दिन में ही तबादलों के लिए करीब 9,000 आवेदन आ चुके हैं। आचार संहिता से पहले कर्मचारी मनपसंद जगह पर स्थानांतरण करवाने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। मंत्रियों के दफ्तरों से मुख्यमंत्री कार्यालय में धड़ाधड़ स्थानांतरण आदेश के डीओ पहुंच रहे हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को एडजस्ट करने के लिए मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता धड़ाधड़ डीओ जारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ये तबादला नोट परेशानी का कारण बन गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी देर रात तक इन आवेदनों से निपटने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं।



मंत्रियों के कार्यालयों से विकास कार्यों की फाइलें कम और तबादलों की ज्यादा आ रही हैं। कर्मचारी नाराज न हों, इसके चलते विधायक और मंत्री डीओ नोट देने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि, सीएम कार्यालय पूरी पड़ताल के बाद ही तबादला आदेश जारी कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और बिजली बोर्ड में कर्मचारियों को एडजस्ट करने के लिए विधायक दो से तीन नोट भी जारी कर रहे हैं। उधर, विधानसभा चुनाव के चलते विधायकों पर लीड दिलाने का दबाव है। ऐसे में नेता किसी को नाराज नहीं करना चाह रहे हैं। 


पिछले 15 दिन में तबादले के लिए शिक्षा विभाग से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जलशक्ति विभाग के अलावा अन्य विभागों से भी चार से पांच सौ तबादला नोट आ रहे हैं। कोई सेवानिवृत्ति के करीब होने के कारण घर के नजदीक आना चाह रहा है तो कोई म्यूचुअल स्थानांतरण आदेश करवाना चाह रहा है। फिर कोई ऐसा भी है, जिसके घर में कोई बीमार है तो वह स्वास्थ्य और घरेलू कारणों से तबादला चाह रहा है। इसमें किसी का तीन साल का एक ही स्टेशन पर वक्त पूरा हो गया है तो कोई शॉर्ट स्टे को खत्म करवाना चाह रहा है।

शिक्षा विभाग से सबसे ज्यादा आवेदन
शिक्षा विभाग        5,700
बिजली बोर्ड        1,000
स्वास्थ्य विभाग     1,000
पीडब्ल्यूडी          700
जलशक्ति विभाग  600

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed