फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal election 2022, 50 MLAs of Himachal own property worth crores, criminal cases on 19

विधानसभा चुनाव: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमाचल के 50 विधायक, 19 पर आपराधिक मामले

Wed, 19 Oct 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 08:07 PM IST
सार

हिमाचल में 50 ऐसे विधायक हैं, जो करोड़पति हैं। प्रति विधायक की औसतन संपत्ति 8.45 करोड़ रुपये है।  हिमाचल इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
himachal election 2022, 50 MLAs of Himachal own property worth crores, criminal cases on 19
डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायकों के स्व घोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है। हिमाचल में 50 ऐसे विधायक हैं, जो करोड़पति हैं। प्रति विधायक की औसतन संपत्ति 8.45 करोड़ रुपये है।हिमाचल इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों के 19 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में विधायकों की संख्या आठ है। कहा कि भाजपा के विधायकों की बात करें तो कुल 47 विधायकों में 17 ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का हलफनामा दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी तरह कांग्रेस के 20 विधायकों में से दो विधायकों ने हलफनामे में आपराधिक मामले में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। माकपा ने हलफनामे में आपराधिक मामले को नहीं स्वीकारा है। इसी तरह गंभीर आपराधिक मामलों में भाजपा के छह, कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की 14वीं विधानसभा के चुनाव के चलते साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। महीने भर चलने वाले अभियान के तहत 1500 पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। लोगों को मतदान का बहिष्कार न करने के  लिए प्रेरित किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Election: BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, सिराज से लड़ेंगे CM ठाकुर, देखें पूरी लिस्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed