फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, 2.75 lakh cash, 16 thousand liquor recovered

हिमाचल चुनाव: 2.75 लाख की नकदी और 16 हजार की शराब बरामद, पुलिस विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 09 Nov 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस विभाग ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान 2 लाख 75 हजार रुपये की नकदी और 5 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की 1601 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, 2.75 lakh cash, 16 thousand liquor recovered
नकदी - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस विभाग ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान 2 लाख 75 हजार रुपये की नकदी और 5 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की 1601 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है। उद्योग विभाग की ओर से खनिज अधिनियम के तहत 34 हजार 500 रुपये, पुलिस विभाग की ओर से 70 हजार 600 रुपये और वन विभाग ने 37 हजार 500 रुपये के जुर्माने किए गए हैं। प्रदेश भर में पुलिस, आयकर, कर एवं आबकारी, उद्योग और वन विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 49 करोड़ 16 लाख 88 हजार 500 रुपये की नकदी, शराब तथा जुर्माने आदि की जब्ती की गई है। 

विज्ञापन


133 पेटी अंग्रेजी शराब और 75 लीटर लाहन बरामद
शिमला। विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी विभाग के मध्य क्षेत्र की प्रवर्तन टीम ने बिलासपुर में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड की 125 पेटी (1,500 बोतलें) बरामद की है। राज्य कर और आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग को इस क्षेत्र में काफी समय से शराब बेचने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जहां यह शराब पकड़ी गई है, वह एक बंद दुकान थी। दुकान का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। पंचायत प्रधान और पुलिस की उपस्थिति में ताला तोड़कर शराब कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई। एक अन्य मामले में राजस्व जिला बद्दी की टास्क फोर्स ने नालागढ़ में वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें शराब की 8 पेटी (96 बोतलें) पकड़ी गईं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 75 लीटर लाहन भी जब्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed