हिमाचल चुनाव में इतने लोगों ने प्रत्याशी को नकारा, दबाया नोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार जहां नतीजे चौंकाने वाले रहे। वहीं दूसरी तरफ जनता ने चुनाव में नोटा का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों को नकारा। मतदाताओं ने नोटा के जरिए उम्मीदवार को लेकर अपनी नापसंद जाहिर की।
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने सबसे अधिक नोटा का इस्तेमाल किया है। यहां आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा प्रत्याशी दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं।
इतने लोगों ने दबाया नोटा
1002 लोगों ने चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को नकारा है। सबसे कम नोटा लाहौल-स्पीति में दबा। यहां 70 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। यहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे।
सूबे में आनी विस क्षेत्र के लोग भी नोटा दबाने में दूसरे नंबर पर रहे। यहां 943 मतदाताओं ने नोटा दबाकर चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों को नकारा है। नोटा दबाने में टॉप फाइव में मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और सिरमौर के पांच विस क्षेत्र रहे हैं।
सबसे कम नोटा लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, किन्नौर और कांगड़ा के पांच क्षेत्रों में दबा है। सबसे कम नोटा बटन दबाने वाले विस क्षेत्रों में लाहौल-स्पीति के बाद हमीरपुर का नादौन विस क्षेत्र के मतदाता रहे हैं। यहां 171 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।
कहां कितना दबा नोटा
कहां कितना दबा नोटा
विस क्षेत्र जिला मत
जोगिंद्रनगर मंडी 1002
आनी कुल्लू 943
देहरा कांगड़ा 902
श्री रेणुकाजी सिरमौर 885
शाहपुर कांगड़ा 815
यहां पर दबा सबसे कम नोटा
यहां पर दबा सबसे कम नोटा
विस जिला मत
लाहौल-स्पीति लाहौल-स्पीति 70
नादौन हमीरपुर 171
हमीरपुर हमीरपुर 196
किन्नौर किन्नौर 241
जयसिंहपुर कांगड़ा 246