{"_id":"67f0b61f84bcbe84b50db146","slug":"himachal-eight-has-officers-will-become-ias-upsc-team-will-reach-shimla-on-6-april-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आठ एचएएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, 6 अप्रैल को शिमला पहुंचेगी यूपीएससी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आठ एचएएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, 6 अप्रैल को शिमला पहुंचेगी यूपीएससी की टीम
Sat, 05 Apr 2025 10:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:19 AM IST
सार
एचएएस अधिकारियों को आईएएस का दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की टीम रविवार को शिमला आ रही है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल सरकार को जल्द ही आठ आईएएस अधिकारी मिलने जा रहे हैं। एचएएस अधिकारियों को आईएएस का दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की टीम रविवार को शिमला आ रही है। इसमें संघ लोक सेवा आयोग के सचिव, अवर सचिव सहित दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। सोमवार को सचिवालय में इस संबंध में बैठक होगी। हिमाचल में पांच एचएएस अधिकारी 2006 के हैं और तीन 2007 बैच के हैं। आईएएस काडर में आने के लिए अधिकारियों के सेवाकाल की उपलब्धियों को देखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष की एसीआर का भी मूल्यांकन होगा। टीम इन अधिकारियों का पुलिस से संबंधित रिकाॅर्ड खंगालेगी। यह भी देखा जाएगा कि कहीं इन पर आपराधिक मामले तो दर्ज नहीं हैं। कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2006 बैच के एचएएस अधिकारी मधु चौधरी, मनोज कुमार, प्रभा राजीव भारद्वाज, सतीश कुमार शर्मा, आशीष कोहली, वर्ष 2007 बैच के एचएएस अधिकारी जितेंद्र सांजटा, वीरेंद्र शर्मा और हेमिस नेगी आईएएस अफसर बनेंगे।
विज्ञापन