{"_id":"6a5f7c1a7150d5dbad07049e","slug":"himachal-education-department-decides-to-hold-special-45-minute-classes-for-students-weak-in-academics-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए 45 मिनट की खास क्लास, शिक्षा विभाग ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए 45 मिनट की खास क्लास, शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
Tue, 21 Jul 2026 07:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:33 PM IST
सार
सरकारी विद्यालयों में कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम 2.0 के तहत अब प्रतिदिन 45 मिनट का विशेष जीरो पीरियड संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की लगेगी अतिरिक्त क्लास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम 2.0 के तहत अब प्रतिदिन 45 मिनट का विशेष जीरो पीरियड संचालित किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सभी उपनिदेशकों और जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जीरो पीरियड का उद्देश्य उन विद्यार्थियों की शैक्षणिक कमजोरियों को दूर करना है, जिनकी आधारभूत समझ अपेक्षित स्तर से कम है। यह कार्यक्रम लगभग 12 सप्ताह तक चलेगा और इसमें पूर्व कक्षाओं के गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषयों की मूलभूत अवधारणाओं को दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
जारी आदेशों के मुताबिक शीतकालीन स्कूलों में जीरो पीरियड सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक तथा ग्रीष्मकालीन और अति ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सुबह 9:00 से 9:45 बजे तक संचालित होगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा, मंडी, सोलन और सिरमौर के शीतकालीन स्कूलों तथा ऊना, सोलन और सिरमौर के अति ग्रीष्मकालीन स्कूलों में यह व्यवस्था बुधवार जुलाई से लागू होगी। अन्य ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कार्यक्रम 17 अगस्त से शुरू किया जाएगा। साप्ताहिक समय-सारिणी के अनुसार गणित के लिए सप्ताह में तीन जीरो पीरियड, अंग्रेजी के लिए दो और हिंदी के लिए एक पीरियड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञान विषय के लिए अलग से जीरो पीरियड नहीं होगा। विज्ञान की अवधारणाओं को नियमित कक्षाओं में ही पढ़ाया जाएगा। समग्र शिक्षा ने विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए आपकी पुस्तिका बॉट का उपयोग अनिवार्य किया है। 12 अगस्त से प्रत्येक चिन्हित विद्यार्थी की वर्कबुक का क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए वर्कबुक के पिछले कवर पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। जीरो पीरियड का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समय पर करना होगा। इस दौरान कोई अन्य कक्षा, परीक्षा या गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करना भी अनिवार्य होगा। स्कूल प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे तथा विद्यार्थियों की प्रगति की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन